फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi's speech on red fort will memorable

यादगार होगा मोदी का लालकिले से भाषण

Tue, 29 Jul 2014 05:09 PM IST
Updated Tue, 29 Jul 2014 05:09 PM IST
विज्ञापन
narendra modi's speech on red fort will memorable

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले की प्राचीर से दिए जाने वाले पहले भाषण को यादगार बनाने और चमकाने में जुटी हुई है। इस तैयारी की कमान खुद कैबिनेट सचिव अजीत सेठ ने संभाली हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने सभी मंत्रालयों को आदेश दिया है कि सरकार के पहले बजट में किए गए अहम ऐलानों का कार्यान्वयन 10 अगस्त से पहले कर लिया जाए, जिससे इन्हें 15 अगस्त को मोदी के भाषण सरकार की उपलब्धियों के तौर पर पेश किया जा सके।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने यह इच्छा खुद जताई है। 26 मई को शपथ ग्रहण के बाद यह पहला अवसर होगा जब मोदी पूरे देश को संबोधित करेंगे। मोदी अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियों को पूरे देश के सामने खुद गिनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली पर खासा दबाव

narendra modi's speech on red fort will memorable

यही वजह है कि पीएमओ बजट की योजनाओं के कार्यान्वयन का लेखाजोखा रख रहा है। सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली पर खासा दबाव है कि वह अगले तीन हफ्ते में मुद्रास्फीति को कम कर महंगाई पर अंकुश लगाए।

साथ ही बजट में ऐलान किए गए कुछ बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी योजनाओं को भी इसी बीच हरी झंडी दे दी जाए। सूत्रों ने बताया कि रेलवे और रक्षा से जुड़ी कुछ वैसी योजनाओं को भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा जिनमें रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना हो। उम्मीद जताई जा रही है कि बीमा सहित दूसरे क्षेत्रों में भी विदेशी पूंजी निवेश (एफडीआई) के क्रियान्वयन का भी ऐलान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed