फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi's foreign trips good for India says akhilesh yadav

अखिलेश ने इस मामले में की पीएम मोदी की तारीफ

Fri, 05 Jun 2015 05:03 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
narendra modi's foreign trips good for India says akhilesh yadav

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूंजी निवेश के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में पूंजी निवेश के लिए विदेशी उद्योगपतियों को आमंत्रित करने का प्रधानमंत्री का प्रयास सराहनीय है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों की कांग्रेस समते विपक्ष की अधिकांश पार्टियां आलोचना करती रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री को विदेश जाने के बजाय देश के किसानों से मुलाकात करनी चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे में अखिलेश यादव का बयान काफी अहम है। केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी दावा करती रही है कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरों से निवेश बढ़ा है। अखिलेश के बयान से केंद्र सरकार और भाजपा के रूख की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाने से भी नहीं भूले

narendra modi's foreign trips good for India says akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने गुरुवार को खागा क्षेत्र में किशनपुर यमुना घाट पर पुल निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली, पानी, सड़कों की समुचित व्यवस्था करने में लगी है। बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इसके तहत स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत सप्ताह में एक दिन बच्चों को दूध की व्यवस्था करने की योजना है। मथुरा, लखनऊ समेत कई जिलों में एक साथ बच्चों को अक्षय पात्र नामक संस्था भोजन मुहैया करा रही है। किसानों को राहत देने के लिए दैवी आपदा में नष्ट फसलों का मुआवजा वरीयता से आधार पर बांटा जा रहा है।

हालांकि उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से भरपूर आर्थिक मदद न मिलने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed