फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi replaced advani on bjp posters

भाजपा में आडवाणी का दौर खत्म, पोस्टरों में अब नमो-नमो

Thu, 08 Aug 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
narendra modi replaced advani on bjp posters

भारतीय जनता पार्टी के नए पोस्टरों में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह ले ली है।

विज्ञापन


इसे भाजपा में पुराने दौर का खात्मा और एक नए दौर की शुरूआत माना जा रहा है। साथ ही पार्टी में मोदी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी को लेकर संदेश देने की कोशिश भी की गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए नए पोस्टर का अनावरण किया है। इसमें लालकृष्ण आडवाणी की जगह नरेंद्र मोदी ने ली है।

पोस्टर में नई तस्वीर के साथ नया नारा भी दिया गया है। 'नई सोच, नई उम्मीद' के नारे के साथ मोदी युवाओं के दिल पर भी छा जाना चाहते हैं। पुराने पोस्टर में लालकृष्ण आडवाणी की फोटो के साथ 'सुशासन संकल्प, भाजपा ही विकल्प' का नारा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्टर में उस समय को पीछे छोड़ दिया गया है जब आडवाणी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता पोस्टर में सबसे ऊपर स्थान रखते थे।

पोस्टर को पार्टी के कैम्पेन पैनल ने मंजूरी दी है।

यह पोस्टर 11 अगस्त को सामने लाया जाएगा जब मोदी हैदराबाद में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।

साथा ही पोस्टर आने से अगले महीने भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार की घोषणा किए जाने की संभावना को भी बल मिला है। पार्टी को इससे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में लाभ मिलने की उम्मीद होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed