जानिए, विदेश दौरों पर मोदी को गिफ्ट में मिला कितना सोना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने एक साल के दौरान पिछले 10 महीनों में विदेश दौरों पर 3.11 लाख रुपए के 65 उपहार मिले। विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी एक आरटीआई के जवाब में उपलब्ध कराई गई।
इसमें 19 फरवरी को एक मेजबान देश की ओर से 75 हजार रुपए का सोना और हीरा जड़ित कफलिंक शामिल है।
मोदी को मिले उपहारों में दो टी-सेट, किताबें, भगवान बुद्घ की मूर्ति, मंदिरों की प्रतिकृति, पेंटिंग्स, कारपेट, फोटोग्राफ व अन्य चीजें शामिल हैं। सरकार ने बताया कि वर्ष 2010 से 2013 के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को विदेश दौरों पर 83.72 लाख रुपए के उपहार मिले थे।
मनमोहन सिंह को विदेशों में ये उपहार मिले
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2010 में 20.91 लाख रुपए की तलवार भेंट की गई थी। उन्हें उसी वर्ष 48.93 लाख रुपए के आभूषण भी उपहार में मिले थे।
मनमोहन सिंह को मिले उपहारों में टेबल क्लॉक, पेन, प्रेयर मैट, पशुपतिनाथ की प्रतिमा, सोने का बना बॉक्स आदि शामिल हैं।
कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को भी यूपीए के कार्यकाल में विदेशी दौरों पर उपहार मिले थे। 2010 से जून 2013 के बीच उन्हें 3.84 लाख रुपए के उपहार मिले थे, जिनमें दो लाख रुपए का एक ब्रेसलेट भी शामिल था।
सुषमा भी उपहार पाने में नहीं रहीं पीछे
सोनिया को पश्मीना सॉल, पर्स, टीसेट्स और चांदी का बना फोटो फ्रेम भी उपहार में मिला। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को विदेशी दौरों पर 4.83 लाख का उपहार मिला।
सुषमा को मिले उपहारो में साड़ियां, गहने, पेंटिग्स, डिनर सेट्स, कलाई घड़ी, पेन, रेशमी दुपट्टे, फोटो फ्रेम, पीतल नाग देवी की प्रतिमा, कांसे की बनी बुद्घ की प्रतिमा, मेटल का ड्रैगन, टैब, कैंडल स्टैंड आदि शामिल हैं।
विदेश दौरों पर मिले उपहारों की जानकारी सूचना के अधिकार के तहत हासिल की गई है।