फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi ready a new law for bjp mp

रिपोर्ट कार्ड करेगा फैसला मंत्री बनेंगे या नहीं

Wed, 30 Jul 2014 02:11 PM IST
Updated Wed, 30 Jul 2014 02:11 PM IST
विज्ञापन
Narendra modi ready a new law for bjp mp

यूपीए सरकार के दौरान बेफिक्री और लापरवाही का सबब बने कांग्रेसी सांसदों की चुनाव में करारी हार को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी सांसदों को अनुशासन में बांधने की नई कसौटी तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ताजा कसौटी के तौर पर सांसदों का रिपोर्ट कार्ड है। सांसदों के कामकाज के मूल्यांकन को तय करने के लिए बाकायदा एक फार्म तैयार किया जा रहा है, जिसे सांसदों को भरना है। इसी के आधार पर सांसदों की काबिलियत और प्रदर्शन का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन

विकास के मुद्दे को तरजीह

Narendra modi ready a new law for bjp mp

सूत्रों का कहना है कि चालू सत्र में सांसदों की उदासीनता को देखते हुए ये तरीका अपनाया गया है। ये फार्म राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों के सांसदों को दिया जाएगा।

पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री ने उत्तरी राज्यों के पार्टी सांसदों को अपने आवास पर बुलाकर संसदीय कामकाज और भागीदारी देने का मंत्र देने के साथ ही विकास के मुद्दे को तरजीह देने का पाठ पढ़ाया था।

लोकसभा में भाजपा के 282 सांसद

Narendra modi ready a new law for bjp mp

पिछले हफ्ते संसद में बजट अनुपूरक मांगों के दौरान कई पार्टी सांसदों के लोकसभा से नदारद रहने पर पीएम ने अपनी नाखुशी जाहिर की थी। लोकसभा में भाजपा के 282 सांसद है।

सदन का कोरम और उपस्थिति कायम रखने की जिम्मेदारी सरकार की होती है। यूपीए सरकार के दौरान कांग्रेस सांसदों की सदन से लगातार गैर मौजूदगी को भी पार्टी की चुनाव में हार का बड़ा कारण माना जाता है।

विज्ञापन

सांसदों को हर माह भरना होगा फार्म

Narendra modi ready a new law for bjp mp

लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को हर महीने ये फार्म दिया जाएगा। इसमें उनसे पूछा जाएगा कि संसद सत्र में उन्होंने कितने सवाल पूछे। किस विषय पर सवाल पूछे। कितने मुद्दे उठाए। क्या मामले उठाए और कितने दिन सदन में उपस्थित रहे आदि।

सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही सांसदों का प्रमोशन तय करेंगे। ये रिपोर्ट कार्ड ही उनके मंत्री के तौर पर प्रमोशन के मौके बनाने में मदद साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed