फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi reaches out to uddhav thackeray

नाराजगी दूर करने को उद्धव से मिले मोदी

Thu, 27 Jun 2013 07:34 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 27 Jun 2013 07:34 PM IST
विज्ञापन
narendra modi reaches out to uddhav thackeray

हाल ही शिवसेना द्वारा नाराजगी दिखाने के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस मुलाकात को हालिया विवाद से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन


शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में पार्टी अध्यक्ष उद्धव ने उत्तराखंड में मोदी द्वारा गुजरातियों को बचाने के प्रचार को क्षेत्रीय मानसिकता से ग्रस्त बताया था और सलाह दी थी कि एक राष्ट्रीय नेता को अपनी सोच बड़ी रखनी चाहिए।
विज्ञापन


मोदी के साथ भाजपा के स्टेट यूनिट अध्यक्ष देवेंद्र फडनाविस, विधान परिषद में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने उद्धव ठाकरे से उनके निवास ‘मातोश्री’ पर मुलाकात की। हालांकि 20 मिनट तक चली इस बैठक में क्या बातचीत हुई, उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सामना’ में मोदी के कार्य की आलोचना के बाद अटकलें लगने लगी थी कि भाजपा और शिवसेना के बीच संबंध सही नहीं चल रहे हैं।

हालांकि उद्धव ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि संपादकीय में मोदी की नहीं बल्कि उनकी प्रचार मैनेजमेंट समिति की आलोचना की गई थी।

मोदी ने दिया जीत का मंत्र
आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पटखनी देने की तैयारियों में जुटे नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं में जोश भरकर उन्हें जीत का मंत्र दिया।

भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष मोदी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वह कांग्रेस के कुशासन और भाजपा शासित राज्यों के सुशासन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार करें।


बंद दरवाजे के पीछे हुई बैठक में भाजपा महासचिव राजीव प्रताप रूडी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर, लोकसभा में भाजपा के उपनेता गोपीनाथ मुंडे समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

हालांकि भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी इस बैठक में उपस्थित नहीं रहे। सूत्रों के मुताबिक वह विदेश यात्रा से पहले वीजा के लिए दिल्ली में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed