{"_id":"abbcced383fa1a7876bde176739b0c4d","slug":"narendra-modi-rally-is-responsible-for-dengue-case-in-delhi-congress-says","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी के कारण बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी के कारण बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 06:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामलों पर अब सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने डेंगू के बढ़ते कहर के लिए भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्री मोदी को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मोदी की रैली के लिए भागदौड़ में लगे दिल्ली के निगम पार्षद डेंगू की रोकथाम के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने डेंगू बढ़ने के लिए मोदी की रैली को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
दिल्ली के रोहिणी इलाके में 29 सितंबर को नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पार्षद दिनभर कैंपेनिंग में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
इस पर उत्तरी नगर निगम में कांग्रेस नेता मुकेश गोयल का कहना है कि मोदी की रैली के लिए महापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष से लेकर नेता सदन भी लगे हुए हैं। वोट के लिए रैली कर रहे हैं लेकिन कोई जिंदा ही नहीं बचेगा तो वोट किससे मांगोगे।
दिल्ली में डेंगू के चलते मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। यहां का दिल्ली नगर निगम का रोहिणी जोन इससे ज्यादा प्रभावित है। यहां अभी तक डेंगू के 99 मामले सामने आए हैं और यहां के शाहबाद दौलतपुर में 11 लोगों की मौत की सूचना है।
इस कारण कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर हमला बोल दिया है और डेंगू को लेकर लापरवाही बरतने का अरोप लगाया है। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों से इनकार किया है।
वहीं, दिल्ली में डेंगू का खतरा बढ़ रहा है। उत्तर नगर निगम कमिश्नर ने बुधवार को डेंगू पर आपात बैठक बुलाई थी।