फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi rally in mumbai

मोदी का नया नारा, 'वोट फॉर इंडिया'

Mon, 23 Dec 2013 12:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 12:29 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in mumbai

अपनी पिछली रैलियों की तरह भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने इस बार भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर टिप्पणी की।

विज्ञापन


कांग्रेस मुक्त भारत की बात दोहराने के साथ ही मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे लोग मासूम चेहरा बना कर उपदेश दे रहे हैं।

पढ़िए:- अरे! ये मोदी का हमशक्ल कौन है?

नरेंद्र मोदी ने महागर्जना रैली में कांग्रेस को घेरते हुए एक नया नारा दिया। मोदी ने लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए 'वोट फॉर इंडिया' का नारा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने महंगाई, काला धन, भ्रष्टाचार, कुशासन से लेकर विकास पर कांग्रेस को जमकर घेरा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मुंह से भ्रष्टाचार की बात हैरान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने महाराष्ट्र की गुजरात और मध्य प्रदेश से तुलना कर यह साबित करने की कोशिश की कि ठोस नीतियों के अभाव और कुशासन के चलते संसाधनों वाला राज्य किस तरह पिछड़ गया।

पढ़िए:- मोदी की बनारस रैली, जानिए 7 दिलचस्प बातें!


मोदी ने भारतीय फिल्म उद्योग पर भी केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि देश में फिल्म क्षेत्र को लेकर एक विश्वविद्यालय की जरूरत है। लेकिन भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने के अवसर पर केंद्र सरकार ने यह मौका भी गंवा दिया।

मोदी ने कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रेम का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने देश में मुस्लिम बहुल 90  जिलों के लिए विशेष योजना का ऐलान किया। मगर संसद में पूछे एक सवाल में यह बात सामने आ गई कि तीन साल में इस योजना के तहत एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी व करनी में फर्क है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरदार पटेल ने एक ओर भारत को एकीकृत किया, वहीं कांग्रेस ने भाई को भाई के खिलाफ खड़ा किया और भाषाई आधार पर राज्यों का गठन किया। वह आज भी अंग्रेजों की बांटो व राज करो की रणनीति पर काम कर रही है।

मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस मुक्त भारत की आवाज मुंबई से देशभर में जानी चाहिए, जिसने अंग्रेजों के शासन के खिलाफ सबसे पहले ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed