आज विजय शंखनाद रैली में दहाड़ेंगे मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करेंगे। दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर के मैदान पर देर रात तक रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश में यह सातवीं विजय शंखनाद रैली है। 19 अक्तूबर को कानपुर से शुरू हुआ रैली का कारवां मेरठ आ पहुंचा है।
रैली में 14 जनपदों रामपुर, मुरादाबाद, संभल, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, अमरोहा से भीड़ आएगी। इस क्षेत्र में 14 लोकसभा और 62 विधानसभा आती हैं।
8 लाख लोगों के आने की उम्मीद
इस क्षेत्र में भाजपा के दो सांसद, 11 विधायक और तीन महापौर हैं। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि यह रैली यूपी में अब तक हुई रैलियों में सबसे बड़ी होगी। इसमें आठ लाख लोग आएंगे।
नरेंद्र मोदी का गुजरात से जो कार्यक्रम आया है, उसके अनुसार वह दोपहर डेढ़ बजे रैली स्थल के पास बने हैलीपैड पर उतरेंगे और सीधे मंच पर पहुंचेंगे। करीब 90 मिनट मंच पर रहेंगे। इस दौरान उनसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह भाषण देंगे।