फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi rally in goa

हमें कानून ना सिखाएं शिंदेः मोदी

Mon, 13 Jan 2014 08:44 AM IST
Updated Mon, 13 Jan 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in goa

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने गोवा में विजय संकल्प रैली में बोलते हुए केंद्र की यूपीए सरकार और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि देश में कांग्रेस के वीआईपी कल्चर की जड़ें बहुत गहरी हैं। ऐसी परिस्थितियों में एकमात्र भाजपा ही है जिसने देश के सामान्य और गरीब लोगों को नेता बनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर देश में भाजपा ना होती तो रेल के डिब्बे में चाय बेचने वाला एक बच्चा आपके सामने खड़ा ना होता। भाजपा ने एक चाय बेचने वाले बच्चे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट बैंक की राजनीति क्यों?

narendra modi rally in goa

नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चिट्ठी लिखकर कहा कि बेगुनाह मुसलमानों को किसी मामले में गिरफ्तार नहीं किया जाए।

मोदी ने कहा कि क्या अपराध की पहचान धर्म के आधार पर होगी? सरकार वोट बैंक की राजनीति क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि शिंदे राज्यों को कानून का पाठ ना पढ़ाएं।

मोदी ने कहा कि गुनाहगार चाहे किसी भी धर्म का क्यों ना हो, उसे सजा मिलनी चाहिए और बेगुनाह के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुनाहगार का कोई धर्म नहीं होता।

दिल्ली में लगता है 'जयंती टैक्स'

narendra modi rally in goa

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियां इस देश को 50 साल पीछे ले गई। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसी समस्याएं कांग्रेस की ही देन है।

मोदी ने कहा कि सरकार में प्रधानमंत्री को अपने मंत्रियों का काम ही नहीं पता। पर्यावरण मंत्रालय पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि दिल्ली में इनकम टैक्स के साथ-साथ जयंती टैक्स भी लगता है।

मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद हम देश के संघीय ढांचे की नींव को मजबूत करेंगे।

कांग्रेस मुक्त भारत जन-जन का संकल्प

narendra modi rally in goa

गोवा में भाजपा की सरकार चुनने के लिए जनता को बधाई देते हुए मोदी ने कहा कि गोवा सरकार सादगी और शुचिता की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मनोहर पर्रिकर और मुझ जैसे सामान्य व्यक्ति को नेता बनाया है।

'कांग्रेस मुक्त भारत' का नारा देते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस देश को कांग्रेस के रोगों से मुक्ति दिलानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत केवल भाजपा का नारा नहीं है, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत देश के जन-जन का संकल्प है।

मोदी ने कहा कि देश को परिवारवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद और ऊंच-नीच की बीमारियों से मुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि यह बीमारियां तभी हटेंगी, जब इस देश से कांग्रेस को हटाया जाएगा।

गांधी परिवार पर हमला

narendra modi rally in goa

गांधी परिवार पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि 21वीं सदी आ रही है, लेकिन सरकार ने एक भी कोशिश ऐसी नहीं की, जिससे देश 21वीं सदी के लिए तैयार हो सके।

इससे पहले भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास देश के विकास के लिए एक विजन है। उन्होंने कहा‌ कि 2014 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed