फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi rally in delhi

मोदी के निशाने पर आप, किए ताबड़तोड़ हमले

Wed, 04 Feb 2015 08:26 AM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 08:26 AM IST
विज्ञापन
narendra modi rally in delhi

दिल्ली चुनावों की अपनी तीसरी रैली में मोदी ने कहा कि मेहरबानी करके मुझे गरीबी का पाठ न पढ़ाया जाए। मेरा जीवन गरीबी में ही बीता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों और ग्रामीणों का ध्यान रखती है। मोदी ने का कहा दिल्ली पॉवर जनरेटर कैपिटल है, लेकिन हमें इसे पॉवर जनरेशन कैपिटल बनाना है।
विज्ञापन


अपने भाषण में मोदी ने कहा कि दिल्लीवासियों का बिजली का बिल कम करने के लिए उन्हें सस्ती एलईडी दी जा रही है।

मोदी ने आप पर किए ताबड़तोड़ हमले

narendra modi rally in delhi

मोदी ने अपने भाषण में कहा जिन लोगों को ये पता था कि स्विस बैंकों में किसका काला धन जमा है। वे अकाउंट नंबर जेब में लेकर घूमते थे, उन्हें ये नहीं पता कि उन्‍हें चंदा किसने ‌दिया।

मोदी ने राजीव गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि राजीव गांधी ने मिस्टर क्लीन की छवि बनाई थी, इसलिए जब उन पर घोटालों का आरोप लगा तो वे खुद को बचा नहीं पाए।

केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे अध्यादेशों मुद्दे पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस ये सवाल उठा रही है क‌ि हम बार-बार अध्यादेश क्यों ला रही है। मोदी ने कहा कि हमने ई-रिक्‍शा वालों को बेहतर जीवन देने के लिए अध्यादेश लाए।

मोदी ने कहा कि हमने अवैध कॉलोनियों को वैध किया। उन्होंने कहा कि हर गरीब का सपना होता है कि उसके पर एक घर हो। हमने ठान ली है कि 2022 तक  देश में हर गरीक को घर दिया जाए। और जहां-वहां रोजी रोटी कमाता है कि वहीं उसे मकान दिए जाएगा।

मोदी के निशाने पर कांग्रेस और आप

narendra modi rally in delhi

ओपोनियन पोलों में पिछड़ रही भाजपा के पक्ष में तीसरी रैली कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच संभाल लिया है। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत दिल्ली को नई ऊचाइयों पर ले जाने के आश्वासन से की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल दिल्ली को बर्बाद किया। कांग्रेस पुरानी और बड़ी पार्टी थी, इसल‌िए 15 साल बर्बाद कर दिया। आप का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि उसके बाद आई पार्टी छोटी थी, ताकत भी कम थी, इसलिए एक ही साल बर्बाद कर पाई।

आप पर निशान साधते हुए मोदी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी होती है। एक साल पहले आई पार्टी ने क्या-क्या कहा था, लेकिन अब पता चला कि हाथी के चबाने के और पचाने के दांत और होते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली चुनावों में मोदी की तीसरी रैली

narendra modi rally in delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी रैली कर रहे हैं।

ओपिनियन पोलों में लगातार पिछड़ रही भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की रैली नई संजीवनी बन सकती है। दिल्‍ली के चुनावी समर में मोदी की ये तीसरी रैली है। इससे पहले उन्होंने शनिवार और रविवार को रैली की थी।

पिछली दोनों रैलियों में ‌मोदी ने दिल्ली में अपनी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया था। हालांकि दोनों ही भाषणों में उन्होंने आम आदमी पार्टी का नाम नहीं लिया था।

दिल्‍ली में चार दिन बाद होगा मतदान

narendra modi rally in delhi

दिल्ली में सात फरवरी को मतदान होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के बूते लोकसभा चुनावों के बाद संपन्‍न्‍ा चार विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी भाजपा ने दिल्‍ली में किरण बेदी को चेहरा बनाया है।

मतदान से पखवाड़े भर पहले किरण बेदी को भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अंदरखाने में किरण बेदी का विरोध हो रहा है, लेकिन आलाकमान बहुत ही मजबूती से उनका समर्थन कर रहा है।

नरेंद मोदी की रैली रोहिणी के जापानी पार्क में हो रही है। रैली स्‍थल पर मोदी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। शनिवार को भी प्रधानमंत्री आवास से रैली स्‍थल की 20 मिनट की दूरी तय करने के लिए मोदी ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed