{"_id":"1f7dfadb67e70646b74e45629b05668a","slug":"narendra-modi-rally-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्र मोदी की 13 जनवरी की रैली पर ग्रहण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नरेंद्र मोदी की 13 जनवरी की रैली पर ग्रहण
अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 01 Jan 2014 12:15 PM IST
विज्ञापन
नवंबर-दिसंबर से टल रही भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए पार्टी हाईकमान ने तो 13 जनवरी की तारीख तय कर दी है लेकिन इस तारीख पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने रैली कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 23 जनवरी को रैली कराने का सुझाव दिया है। पार्टी का मानना है कि 13 जनवरी को शहर में कुछ दूसरे बड़े कार्यक्रम हैं, जिसकी वजह से प्रशासनिक अनुमति को लेकर पेच फंस सकता है इसलिए अभी से तारीख बदल लेना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
लखनऊ की बैठक में नरेंद्र मोदी की बरेली में रैली के लिए 13 जनवरी की तारीख तय होने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं के फोन बजने लगे।
पढ़ें, केजरीवाल ने क्या दिया? हफ्ते की सब्जी, 15 दिन का आटा!
पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रशासन से संपर्क साधा तो यह निष्कर्ष निकला कि शहर में अन्य कार्यक्रमों के चलते 13 जनवरी को मोदी की रैली के लिए अनुमति का पेच फंसेगा और दिक्कतें भी सामने आएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद संगठन से जुड़े नेताओं ने हाईकमान से संपर्क किया और 13 जनवरी की तारीख आगे बढ़ाने को कहा। भाजपा पांचाल क्षेत्र के अध्यक्ष बीएल वर्मा ने बताया कि हाईकमान ने 13 जनवरी प्रस्तावित की है जिसमें बदलाव की संभावना है।
पढ़ें, जयराम ने खोली मोदी की पोल
जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना था कि हाईकमान ने रैली की डेट तय की है। अभी स्थान तय नहीं है। कुछ स्थान देखे गए हैं पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हीं में से किसी स्थान को फाइनल करेंगे।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की रैली नवंबर से बरेली में होना प्रस्तावित है। लेकिन नवंबर और दिसंबर में हाईकमान कोई तारीख तय नहीं कर सका था।