फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi praise sharad pawar for joining clean india campaign.

झाड़ू लगाने पर मोदी ने की पवार की तारीफ!

Sat, 15 Nov 2014 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 15 Nov 2014 12:09 PM IST
विज्ञापन
narendra modi praise sharad pawar for joining clean india campaign.

महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को बिना शर्त समर्थन देने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झाड़ू भी थाम ली है। पवार ने शुक्रवार को अपने परिवार के साथ पैतृक गांव बारामती में सड़क पर सफाई की और मोदी के स्वच्छता मुहिम की जमकर तारीफ की। पवार की इस कदम को मोदी के साथ दोस्ती बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने ट्विट करके स्वच्छता अभियान से जुड़ने पर शरद पवार की तारीफ की है। शरद पवार लंबे समय तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी के स्वच्छता अभियान की जमकर खिल्ली उड़ाई है। लेकिन पवार ने झाड़ू थाम कर एक तरह से मोदी के स्वच्छता मुहिम को स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


बारामती में पवार के साथ उनके भतीजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सांसद बेटी सुप्रिया सुले और एनसीपी प्रवक्ता डीपी त्रिपाठी ने भी स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया। पवार ने कुछ दिन पहले कहा था कि महाराष्ट्र में बढ़ते डेंगू के प्रकोप को देखते हुए एनसीपी कार्यकर्ता भी सफाई अभियान चलाएं लेकिन राहुल गांधी की टिप्पणी के बाद पवार के स्वच्छता मिशन में शामिल होने को राजनीतिक चश्मे से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपाठी ने गोद लिया गांव
एनसीपी न सिर्फ मोदी के स्वच्छता अभियान से जुड़ी बल्कि आदर्श सांसद ग्राम योजना की भी शुरुआत की। पार्टी प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य डीपी त्रिपाठी ने बारामती के मुर्टी गांव को गोद लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed