{"_id":"04e156b213b54afc69809c7dd8f2a811","slug":"narendra-modi-pm-candidate-decision-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की ताजपोशी पर इस हफ्ते होगा फैसला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी की ताजपोशी पर इस हफ्ते होगा फैसला
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने पितामह लालकृष्ण आडवाणी और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज के ऐतराज को दरकिनार कर भाजपा अब लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का विधिवत ऐलान करने जा रही है।
विज्ञापन
पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था केंद्रीय संसदीय बोर्ड शुक्रवार को मोदी के नाम पर औपचारिक तौर पर मुहर लगा सकती है।
इसके बाद भाजपा पितृपक्ष से पहले मोदी के नाम की घोषणा कर देगी। माना जा रहा है कि 17 सितंबर को मोदी के जन्म दिवस पर उनके नाम की घोषणा हो सकती है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चाहता है कि पितृपक्ष शुरू होने से पहले ही मोदी के नाम का ऐलान कर दिया जाए। संघ ने भाजपा से साफ कर दिया है कि मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए।
विज्ञापन
संघ के नेता राम माधव ने कहा कि देश भर में चलाए जा रहे अपने कार्यक्रमों के दौरान संघ के सदस्यों ने महसूस किया कि जनता परिवर्तन चाहती है। हमें भी इसकी अनुभूति हुई है। संघ की दलील है कि मोदी को जनता का समर्थन और सम्मान प्राप्त है।
विज्ञापन
माधव ने कहा कि मोदी को कब प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाए, यह तय करना भाजपा का काम है। बहरहाल, संघ व भाजपा की दो दिनी समन्वय बैठक के बाद भाजपा अब मोदी के नाम की घोषणा की तैयारी में जुट गई है।
पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसी हफ्ते संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाने का फैसला कर लिया है। इधर, मोदी ने भी अपना जनसंपर्क तेज कर दिया है।
जयपुर के बाद अब वे लगातार हरियाणा में रेवाड़ी, मध्य प्रदेश में भोपाल और दिल्ली में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।