फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi nepal visit

मोदी ने किया पशुपतिनाथ का पंचामृत स्नान

Mon, 04 Aug 2014 05:12 PM IST
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
narendra modi nepal visit

अपने तीन दिवसीय दौरे पर नेपाल गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सावन के आखिरी सोमवार को पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


काठमांडू के बाहरी इलाके में बागमती नदी के तट पर स्थित इस विश्वप्रसिद्ध मंदिर में मोदी ने शिवलिंग को पंचामृत स्नान कराया।

इस दौरान मोदी ने मंदिर कोष में 2500 किलो श्रीखंड (चंदन की लकड़ी) का भी हस्तांतरण किया। मंदिर को विशेष-तौर पर सजाया गया था। मंदिर के कपाट तड़के 3 बजे ही खोल दिए गए थे।

मोदी ने की दो दर्जन देवी-देवताओं की पूजा

narendra modi nepal visit

मोदी के मंदिर पहुंचने पर वेदविद्याश्रम के 108 युवा ब्राह्मण विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर उनका स्वागत किया। मोदी के स्वागत में पारंपरिक नेवारी ड्रम और बांसुरी भी बजाई गई।

मंदिर में पूजा के दौरान 21 ब्राह्मणों के एक समूह ने रूद्रि पाठ किया जबकि मुख्य पुरोहित ने प्रार्थना की। भारतीय प्रधानमंत्री ने पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में करीब दो दर्जन देवी-देवताओं की पूजा की।

मुख्य मंदिर के दक्षिण में बासुकी मंदिर में भी मोदी ने प्रार्थना की। इस मौके पर मंदिर प्रशासन ने उन्हें मंदिर की प्रतिकृति प्रदान की।

नेपाल रवाना होने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि उन्हें सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद महत्वपूर्ण है पशुपतिनाथ मंदिर

narendra modi nepal visit

पशुपतिनाथ मंदिर दुनियाभर में शिव के अति महत्वपूर्ण मंदिरों में एक है और इसे यूनेस्को के धरोहर सूची में स्थान प्राप्त है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक सावन में सोमवार पावन समझा जाता है और भारत एवं नेपाल से करीब तीन लाख श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचते हैं।

पिछले सप्ताह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मंदिर में पहुंची थीं। उनकी यात्रा के दौरान मंदिर के संरक्षण के लिए 25 करोड़ रुपए के सहायता पैकेज की घोषणा हुई थी।

इससे पहले रविवार को नेपाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का शाही अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। मोदी के नेपाल पहुंचने पर त्रिभुवन एयरपोर्ट पर उन्हें 19 तोपों की सलामी दी गई।

विज्ञापन

नेपाल को मोदी ने दिया 'एचआईटी’ का मंत्र

narendra modi nepal visit

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की संसद में पहले नेपाली फिर हिंदी में भाषण देकर पड़ोसी देश के लोगों का दिल जीतने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री ने नेपाल को विकास का मंत्र देते हुए करीब 61 अरब रुपए की मदद देने का ऐलान किया। इसके अलावा पड़ोसी मुल्क को विकास के पथ पर लाने के लिए मोदी ने ‘एचआईटी’ का नया मंत्र भी दिया।

नेपाल की संसद में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाइवे, इंटरनेट-वे और ट्रांस-वे नेपाल की शक्ति है। अगर नेपाल इसका विकास करे तो भारत को भी सहयोग मिलेगा। इससे दोनों देशों को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed