फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi, nawaz sharif exchange pleasantries during saarc retreat in Nepal

मोदी-नवाज ने एक-दूसरे से मिलाया हाथ

Thu, 27 Nov 2014 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 27 Nov 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
narendra modi, nawaz sharif exchange pleasantries during saarc retreat in Nepal

18वें सार्क सम्मेलन के समापन समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक दूसरे से हाथ मिलाया। प्रधानमंत्री मोदी ने काफी गर्मजोशी के साथ नवाज शरीफ से हाथ मिलाया। हाथ मिलाते समय दोनों ही प्रधानमंत्री बहुत मुस्कुरा रहे थे।

विज्ञापन


इससे पहले दोनों की मुलाकात लंच पर भी हुई थी। सूत्रों के मुताबिक सुशील कुमार कोइराला ने दोनों की मुलाकात में अहम भूमिका निभाई है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सार्क रिट्रीट के दौरान एक दूसरे से मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की। इस दौरान दोनों के बीच कोई अधिकारिक बातचीत नहीं हुई।
विज्ञापन


यह ऐसे वक्त हुआ जब काठमांडू में चल रहे 18वें सार्क देशों के सम्मेलन में मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात से भारत मना कर चुका था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूद्दीन ने बताया कि बुधवार को भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्रियों की बैठक को लेकर कोई योजना नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही प्रधानमंत्रियों से एक-दूसरे को लेकर खुशी जाहिर करना ऐसे वक्त में हुआ है जब एक दिन पहले ही सार्क सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले और आतंकवाद के मुद्दे को नवाज शरीफ की उपस्थिति में उठाया था।

तस्वीरें: आखिर क्यों मोदी-नवाज नहीं रच सके इतिहास?


बुधवार को सार्क सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुबंई में हुए आतंकवादी हमले के डर को हम याद करते हैं तो हमें महसूस होता है कि जिन जिदंगियों को हमने खो दिया है। उस दर्द कभी खत्म नहीं हो सकता है।

इससे पूर्व बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक दूसरे ने सार्क सम्मेलन में एक दूसरे से मुलाकात नहीं की थी। मंच पर ही दोनों नेताओं ने अपना रूख नरम नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed