फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi misguiding country says congress

'पीएम पर टिप्पणी के लिए माफी मांगे मोदी'

Sun, 29 Sep 2013 09:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 29 Sep 2013 09:31 PM IST
विज्ञापन
narendra modi misguiding country says congress

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अपमान के लिए राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराने संबंधी भाजपा नेता नरेंद्र मोदी के आरोपों पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।

विज्ञापन


पार्टी ने मोदी पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। साथ ही पीएम के खिलाफ टिप्पणी के लिए मोदी से देशवासियों से माफी मांगने को कहा है।

पार्टी ने दागी माननीयों को बचाने संबंधी अध्यादेश को लेकर उत्पन्न विवाद पर राहुल गांधी का बचाव किया।

दिल्ली में अपनी पहली रैली में मोदी ने अध्यादेश मामले में राहुल पर पीएम का अपमान करने और इस पद की गरिमा को कम करने का आरोप लगाया था।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने मोदी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं।

वह इस अभियान में इस कदर मशगूल हैं कि उन्हें बाढ़ का खतरा झेल रहे अपने ही राज्य की चिंता ही नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी गुजरात को नजरअंदाज कर देश को गुमराह करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


अध्यादेश मामले में पीएम मनमोहन सिंह के अपमान संबंधी आरोप पर अल्वी ने कहा कि अपमान राहुल ने नहीं मोदी ने किया।

वह भी ऐसे समय जब प्रधानमंत्री विदेश में कई राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी टिप्पणी के लिए मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक अध्यादेश का सवाल है तो राहुल ने इस पर सिर्फ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। इस दौरान उन्होंने एक बार भी प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया।

यहां तक की सरकार को अध्यादेश वापस लेने के लिए भी नहीं कहा। ऐसे में प्रधानमंत्री के अपमान की बात ही कहां से आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed