{"_id":"c208f184-686d-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-met-bjp-president-rajnath-singh-in-delhi-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ से मिले मोदी, दिए केंद्र में आने के संकेत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजनाथ से मिले मोदी, दिए केंद्र में आने के संकेत
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 27 Jan 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राजनीति में आने के संकेत दे दिए हैं। भाजपा के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बधाई देने के मकसद से वह रविवार को दिल्ली में थे। यहां वह बधाई देने सीधे राजनाथ सिंह के घर गए।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह ने भी गर्मजोशी का परिचय देते हुए घर के बाहर निकलकर उनकी अगवानी की और भरपूर सम्मान दिया। यहां दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा। मुलाकात खत्म होने के बाद दोनों ने मीडिया से मुलाकात के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
मोदी ने साफ-साफ कहा कि चर्चा का केंद्र बिंदु यह था कि भाजपा की गुजरात इकाई अब देश सेवा में किस तरह अपना योगदान दे सकती है। मोदी के इस बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही में एक सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे चहेते राजनेता हैं और उन्हें देश के करीब 57 प्रतिशत लोग पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। इस सर्वे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
भाजपा हाईकमान में भी सुगबुगाहट है कि अगर 2014 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाना है तो मोदी को आगे लाना ही होगा।