फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra Modi met bjp president rajnath singh in delhi today

राजनाथ से मिले मोदी, दिए केंद्र में आने के संकेत

Sun, 27 Jan 2013 04:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 27 Jan 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
narendra Modi met bjp president rajnath singh in delhi today

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय राजनीति में आने के संकेत दे दिए हैं। भाजपा के नए अध्यक्ष राजनाथ सिंह को बधाई देने के मकसद से वह रविवार को दिल्ली में थे। यहां वह बधाई देने सीधे राजनाथ सिंह के घर गए।

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने भी गर्मजोशी का परिचय देते हुए घर के बाहर निकलकर उनकी अगवानी की और भरपूर सम्मान दिया। यहां दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला करीब दो घंटे तक जारी रहा। मुलाकात खत्म होने के बाद दोनों ने मीडिया से मुलाकात के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


मोदी ने साफ-साफ  कहा कि चर्चा का केंद्र बिंदु यह था कि भाजपा की गुजरात इकाई अब देश सेवा में किस तरह अपना योगदान दे सकती है। मोदी के इस बयान के बाद से सियासत गरमा गई है। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में एक सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है कि नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में सबसे चहेते राजनेता हैं और उन्हें देश के करीब 57 प्रतिशत लोग पीएम की कुर्सी पर देखना चाहते हैं। इस सर्वे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

भाजपा हाईकमान में भी सुगबुगाहट है कि अगर 2014 के लोकसभा के चुनाव में पार्टी को कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाना है तो मोदी को आगे लाना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed