फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi meets rss chief mohan bhagwat

नरेंद्र मोदी ने की संघ प्रमुख भागवत से मुलाकात

Sun, 21 Oct 2012 02:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 21 Oct 2012 02:37 PM IST
विज्ञापन
narendra modi meets rss chief mohan bhagwat

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से नागपुर में मुलाकात की। माना जा रहा है कि लगभग तीन घंटे चली बैठक में गुजरात विधानसभा चुनाव ही चर्चा का विषय रहा। हालांकि बैठक के बाद मोदी ने किसी भी तरह के राजनीतिक चर्चा होने की बात से इंकार किया।

विज्ञापन

    
सूत्रों के मुताबिक, मोदी ने भागवत को प्रदेश के राजनीतिक हालात के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने   हाल ही में राज्य में की गई विवेकानंद यात्रा का ब्यौरा भी संघ प्रमुख को दिया। वहीं, यही भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि बैठक में आम चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार के रुप में प्रस्तुत करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि संघ चाहता है कि गुजरात चुनाव में मोदी सबको साथ लेकर चलें। चुनाव प्रचार में सभी पार्टी नेताओं को आमंत्रित किया जाए।  

वहीं, आम चुनाव 2014 में नरेंद्र मोदी को पीएम उम्मीदवार के रुप में प्रस्तुत करने पर कांग्रेस पार्टी के नेता हरीश रावत ने कहा है कि मोदी इस पद के योग्य नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed