मोदी के समर्थन में उतरे सुपरस्टार रजनीकांत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिल सुपरस्टार रजनीकांत से मुलाकात की। चुनावी माहौल के बीच हुई इस मुलाकात ने जहां सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है, वहीं रजनीकांत ने इसे सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
रविवार को एयरपोर्ट पर उतरने के बाद मोदी सीधे रजनीकांत के पोज गार्डन निवास पहुंचे, जहां फिल्म अभिनेता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी ने इस दौरान भगवा रंग की शर्ट और धोती पहन रखी थी।
बाद में मोदी ने रजनीकांत के साथ मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर भी पोस्ट की। तमिलनाडु में 24 अप्रैल को मतदान से पहले हुई मोदी-रजनी की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
रजनीकांत ने दिया समर्थन का संदेश
चुनावी सरगर्मियों के बीच हुई इस मुलाकात को भले ही रजनीकांत ने सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात बताया हो, लेकिन वह पूरी तरह मोदी का समर्थन करते दिखे।
राजनीतिक दलों से दूरी बनाकर रखने वाले रजनीकांत ने मोदी को न सिर्फ मजबूत नेता और योग्य प्रशासक बताया, बल्कि यह भी कहा कि वह प्रार्थना करेंगे कि मोदी की सभी इच्छाएं पूरी हों।
माना जा रहा है कि रजनीकांत का इशारा मोदी की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा की तरफ था। घर के बाहर जुटे मीडिया और भीड़ के सामने रजनीकांत ने मोदी से हाथ मिलाकर और उनसे गले मिलकर भी अपने समर्थकों को साफ राजनीतिक संदेश दे दिया।