फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi meets party leaders in delhi

मोदी-आडवाणी मिलनः मुलाकात हुई, क्या बात हुई?

Tue, 18 Jun 2013 09:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 18 Jun 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
narendra modi meets party leaders in delhi

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज चल रहे भाजपा के 'पितामह' लालकृष्ण आडवाणी को मनाने मंगलवार को उनके घर पहुंचे।

विज्ञापन


चुनाव प्रचार अभियान समिति की कमान मिलने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी। आडवाणी पार्टी में मोदी का कद बढ़ाए जाने से नाराज हैं।

इस दौरान मोदी ने आडवाणी का आशीर्वाद और मार्गदर्शन के साथ भूल-चूक के लिए माफी भी मांगी।

योजना आयोग में राज्य की वार्षिक योजना को अंतिम रूप देने दिल्ली पहुंचे मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी से भी मुलाकात की।

मोदी जाएंगे अयोध्या, करेंगे विवादित स्थल पर पूजा!
विज्ञापन


आडवाणी के साथ हुई लगभग घंटे भर की मुलाकात में दोनों नेताओं ने एनडीए में पड़ी फूट के साथ-साथ वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की भावी रणनीति पर भी गंभीर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी ने आडवाणी को आश्वस्त किया कि जदयू की राजग से विदाई की भरपाई हो जाएगी।
मोदी के नजदीकी नेताओं ने जहां इस मुलाकात को सुखद बताया। वहीं सूत्रों ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान आडवाणी ज्यादातर समय मौन ही रहे।

दरअसल पार्टी का नया चेहरा बनना तय हो जाने के बाद अब मोदी पार्टी में मतभेदों को पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक खुद आडवाणी के यहां पहुंच कर मोदी ने अपने विनम्र होने का संकेत देने की भी कोशिश की है।

हालांकि जोशी ने कहा कि मोदी गोवा में भाजपा की चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए आभार व्यक्त करने आए थे।

आडवाणी की शिकायत दूर करने दिल्ली पहुंचे भागवत
आडवाणी के नजदीकी नेताओं का कहना है कि आडवाणी अपना भावी रुख संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात के बाद ही तय करेंगे। भागवत मंगलवार को मेरठ से दिल्ली पहुंच गए हैं।

मोदी का कद बढ़ाए जाने से नाराज होकर इस्तीफा देने वाले आडवाणी को भागवत ने ही मनाया था। इसी दौरान भागवत ने आडवाणी को दिल्ली आकर बैठक करने और उनकी सारी शिकायतों का निराकरण करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed