फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi may make hatric in gujarat election

गुजरात में फिर चला मोदी का करिश्मा

Thu, 20 Dec 2012 11:12 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 11:12 AM IST
विज्ञापन
narendra modi may make hatric in gujarat election

गुजरात चुनाव की मतगणना जारी है और अभी तक के प्राप्त रुझानों और नतीजों के अनुसार नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनना तय है। बीजेपी जहां 116 सीटों पर आगे है वहीं कांग्रेस 62 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 1 सीट पर जबकि केशूभाई पटेल की गुजरात परिवर्तन पार्टी (जीपीपी) तीन सीट पर आगे है।

विज्ञापन


विकास पुरुष माने जाने वाले और देश में सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक नरेंद्र दामोदर दास मोदी, केशुभाई पटेल के इस्तीफे के बाद 7 अक्टूबर 2001 से अब तक लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री हैं। उनके नेतृत्व में भाजपा ने पहले 2002 और उसके बाद 2007 के विधानसभा में भारी बहुमत हासिल किया था।
विज्ञापन


17 दिसंबर 1950 को बेहद साधारण परिवार में पैदा हुए मोदी ने आजीवन अविवाहित रहकर देशसेवा का व्रत लिया और विद्यार्थी जीवन से ही पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जमकर काम किया फिर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए। इसके बाद संघ के प्रतिनिधि के रूप में उन्हें संगठन (भाजपा) में काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी आज की तारीख में बीजेपी के सबसे बड़े नेता के रूप में उभर कर सामने आ रहे है। पार्टी में जो जगह आडवाणी और वाजपेयी के कारण खाली दिख रही है उसे भरने में नरेंद्र मोदी पहली कतार में है। ऐसे में यह सवाल लाजमी है कि क्या देश के अंदर अगली राजनीतिक लड़ाई मोदी बनाम राहुल की नहीं बल्कि 'सेकुलरिज्म' बनाम 'हिंदुत्व' की वैचारिक लड़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed