मोदी के नेतृत्व में चुनावी समर में उतरेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी के बीच अगले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बना दिया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन भाषण के बाद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव को एक बड़ी चुनौती मानती है। ऐसे में विजय का संकल्प लेकर पूरे चुनावी अभियान को ध्यान में रखते हुए नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
आडवाणी नहीं, अब मोदी ही भाजपा के सारथी
उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहमति से मोदी को यह जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया गया है।
चुनावी कमान की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टी नेताओं को धन्यवाद दिया।
गोवा में 'नमो-नमो' (फोटो गैलरी)
पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि पार्टी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर देगी। मोदी से बेहतर कोई चुनाव अभियान नहीं चला सकता है।
मोदी समर्थकों का 'बीमार' आडवाणी के घर प्रदर्शन
प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि मोदी को चुनाव प्रचार की कमान सौंपने का एक मात्र उद्देश्य कांग्रेस मुक्त भारत का निर्माण है।
'कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता'
कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा मोदी को लाए या इब्राहिम लोदी को पार्टी को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
वहीं, दिग्विजय सिंह ने मोदी को बधाई दी। मोदी और राहुल गांधी के बीच तुलना करने पर उन्होंने कहा कि मोदी, मोदी हैं और राहुल गांधी, राहुल गांधी हैं।
पीएम पद की उम्मीदवारी पर सस्पेंस
सूत्रों के अनुसार, कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा महासचिव अमित शाह ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की मांग की है। लेकिन वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी समेत कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया है।
भाजपा में कितने अटल बिहारी?
जेडीयू के बदले सुर
टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी को लेकर जेडीयू के भी स्वर बदल गए हैं। एनडीए संयोजक और जेडीयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने कहा है कि आडवाणी जी को मोदी को आशीर्वाद देना चाहिए। रही बात कांग्रेस की तो उसे 'नमो-निया' हो गया है।
'आडवाणी नई पीढ़ी को भी दें मौका'
विश्व हिन्दू परिषद ने भी अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी की वकालत की है। विहिप नेता अशोक सिंघल ने कहा है कि लालकृष्ण आडवाणी को नई पीढ़ी के नेताओं को भी मौका देना चाहिए।