फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi management defeat congress

नरेंद्र मोदी के मैनेजमेंट के आगे कांग्रेस पस्त

Wed, 06 Feb 2013 09:34 PM IST
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया Updated Wed, 06 Feb 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
narendra modi management defeat congress

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में घंटे भर चला भाषण जैसे ही खत्म हुआ, लोगों के मोबाइल फोन और सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर मोदी की तारीफों के पुल बंधने लगे। इंटरनेट और मोबाइल फोन पर आ रहे इन संदेशों को देख रहे कांग्रेस मुख्यालय में एक वरिष्ठ पार्टी महासचिव ने कहा कि मोदी के इस मैनेजमेंट का ही कांग्रेस मुकाबला नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन


दरअसल, मोदी के बढ़ते कद को लेकर परेशान कांग्रेस मैनेजमेंट के मामले में मोदी के सामने खुद को छोटा मान रही है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक का यह मानना है कि मोदी ने जिस प्रबंधन की बदौलत खुद को विकास पुरुष का ब्रांड बनाने की कोशिश की है, पार्टी उसकी काट नहीं तलाश पा रही है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व मानता है कि मोदी के हाईटेक और मीडिया मैनेजमेंट की बराबरी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि गुजरात में मोदी से मिल रही लगातार हार की अहम वजह मैनेजमेंट में ही मात खाना है। कांग्रेस के एक महासचिव ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के पास मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित कई बड़े आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने एक लाख करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप भी लगाया। बड़े औद्योगिक समूहों को करोड़ों की जमीन सिर्फ डेढ़ रुपये प्रति एकड़ देने का मुद्दा उठाया। दलित और अल्पसंख्यकों से भेदभाव करने के तथ्यों के साथ आरोप लगाए। मगर मोदी के मैनेजमेंट के गुरों के सामने प्रदेश कांग्रेस की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

पार्टी नेताओं का कहना है कि गुजरात में कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के समय भी राज्य विकास के मामले में नंबर वन रहा है। मगर जिस तरह से मोदी ने गुजरात के विकास को ब्रांड की तरह पेश किया है। उसका कांग्रेस कोई जवाब नहीं ढूंढ पाई।

गुजरात से जुड़े एक शीर्ष कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइटों और मोबाइल पर प्रचार करने के लिए बाकायदा 250 से ज्यादा लोग तैनात कर रखे हैं। जो कि पूरा प्रचार अभियान मोदी के पक्ष में और कांग्रेस के खिलाफ चलाते हैं।

जयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी इसी वजह से पार्टी का सोशल नेटवर्किंग काडर बनाने की बात कही गई है और पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह की देख-रेख में मोदी के दिल्ली की ओर बढ़ते कदम को रोकने की रणनीति बन रही है।  

राजीव गांधी के विकास की बात कर रहे हैं मोदी: कांग्रेस
नरेंद्र मोदी के विकास की बात को राजीव गांधी की देन बताकर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि मोदी देश के युवाओं को माउस चार्मर कह रहे हैं। जबकि देश में कंप्यूटर की क्रांति राजीव गांधी की पहल से ही हुई थी। अभी तक देश में जो भी विकास हुआ है, वह कांग्रेस की बदौलत ही हुआ है।


मोदी की ओर से खुद को प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने की कोशिश के मामले में पार्टी कुछ भी बोलना नहीं चाह रही है। राशिद अल्वी ने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed