फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi lok sabha election uttar pradesh

उत्तर प्रदेश के 'रणक्षेत्र' में नरेंद्र मोदी

Fri, 07 Feb 2014 08:36 AM IST
Updated Fri, 07 Feb 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
narendra modi lok sabha election uttar pradesh

भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान पर इन दिनों जितनी बातें गुजरात में होती होंगी शायद उससे कम उत्तर प्रदेश में भी नहीं।

विज्ञापन


जब से भाजपा ने खुल कर मोदी की प्रधानमंत्री उम्मीदवारी पर सहमति जता दी है, तभी से इस प्रदेश में अटकलों का बाज़ार गर्म है। वजह भी एक नहीं अनेक हैं।

देश का प्रधानमंत्री देने में उत्तर प्रदेश का आज़ादी के बाद से ही लंबा योगदान रहा है।

'शंखनाद'

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

भाजपा के पहले प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में जब केंद्र में सरकार बनी तब अटल के अलावा भाजपा ने पूरे राज्य में सबसे ज्यादा सीटें जीतीं थीं।

उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं।

पार्टी में, इसीलिए, कुछ को लगता है कि मोदी को 26 सीटों वाले गुजरात के बजाय यूपी से शंखनाद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीबी को यूपी को कमान

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

जब से भाजपा ने मोदी के करीबी अमित शाह को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया है तब से अटकलें और तेज़ होती चली गई हैं।

प्रदेश में कुछ बड़े भाजपा नेताओं का ये भी मत है कि यूपी से मोदी के खड़े होने में पड़ोसी बिहार की सीटों पर भी असर पड़ेगा।

विज्ञापन

यूपी से होकर जाता रास्ता

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

बात अगर प्रदेश में मोदी के असर की है, तो उनकी चुनावी रैलियों में भीड़ मज़े की देखी गई है।

ख़ुद भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह इस बात से ख़ुश होंगे क्योंकि कहते हैं कि दिल्ली में सरकार बनाने का रास्ता यूपी से हो कर जाता है।

हालांकि गोरखपुर और मेरठ में रैलियों में पहुंचे लोगों की तादाद बहुत थी, लेकिन इन सभी को वोटों में तब्दील करने की चुनौती अब भाजपा की है।

ख़ुद मोदी को भी इस बात का एहसास हो चला लगता है और इसीलिए वे प्रदेश पर ख़ासा ध्यान दे रहे हैं।

'विकास' के दिखाए सपने

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

मोदी ने लगातार भाजपा को प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस का विकल्प बताया है और इन सभी पार्टी के नेताओं पर तीखी टिप्पणियां भी की हैं।

एक तरफ़ उन्होंने प्रदेश के लोगों को गुजरात में हुए 'विकास' के सपने दिखाए हैं और दूसरी तरफ़ भाजपा के शासन के तहत प्रदेश को सांप्रदायिक हिंसा से मुक्त करने के भी दावे किए हैं।

लड़े कहां से?

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

भाजपा जानकारों का मत है कि मोदी के उत्तर प्रदेश से लड़ने पर विभिन्न राय है।

कुछ का कहना है कि मोदी को अटल बिहारी के पूर्व चुनाव क्षेत्र लखनऊ से लड़ना चाहिए, जिससे उनके क़द्दावर होने का संकेत जा सके।

चिंता सिर्फ़ इस बात को लेकर है कि लखनऊ में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या काफ़ी है।

इसके अलावा इस चुनाव क्षेत्र में ब्राह्मण, कायस्थ और ठाकुर मतदाताओं की तादाद को भी नकारा नहीं जा सकता।

तो अगर दूसरी पार्टियों ने इन वर्णों के उम्मीदवार उतार दिए तो वोट कटने का ख़ासा डर रहेगा।

वाराणसी को लेकर भी चर्चा

narendra modi lok sabha election uttar pradesh

जिस दूसरी सीट के लिए मोदी का नाम लिया गया है वो है वाराणसी, जिसे भाजपा की 'सेफ़ सीट' भी कहा जाता है।

हालांकि वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी इस सीट पर फ़िलहाल विराजमान हैं।

लेकिन कुछ लोगों की राय है कि अगर मोदी वाराणसी से उतरे तो पूर्वी उतर प्रदेश समेत बिहार में भी भाजपा को बढ़त मिल सकती है।

इन सभी क़यासों के बीच भाजपा में एक ऐसा भी 'थिंक टैंक' बताया जाता है जिसे लगता है कि नरेंद्र मोदी के गुजरात छोड़ दूसरी जगह से लड़ने को गुजरात के भाजपा मतदाता शायद पचा न सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed