{"_id":"2988c820-3f10-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-live-helicopter-in-half-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे दिन उड़न खटोले पर सवार रहते हैं मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आधे दिन उड़न खटोले पर सवार रहते हैं मोदी
अहमदाबाद/समीर शर्मा
Updated Thu, 06 Dec 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों आधा समय हवा में रहते हैं। दरअसल, मोदी दिन के बारह घंटों में से छह घंटे हेलीकॉप्टरों व एयरक्राफ्ट में सफर कर रहे हैं। ताबड़तोड़ प्रचार के चलते वे गुजरात में रोजाना करीब आठ सभाएं कर रहे हैं। चुनाव प्रचार अभियान में वे सुबह आठ बजे से रात के 11 बजे तक व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से उनकी परिवहन व्यवस्था देखने वाले दल में शामिल सूत्र ने बताया कि मोदी और अन्य स्टार प्रचारकों के लिए तीन, सात सीटर हेलीकॉप्टर और एक एयरक्राफ्ट किराए पर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक आठ सभाओं के लिए सड़कों के जरिए जाना संभव नहीं हो पाता है और सड़क मार्ग से जाने पर सुरक्षा व्यवस्था में भी काफी परेशानियां आती हैं।
विज्ञापन
जब स्टार प्रचारों की संख्या बढ़ जाती है, तो एक हेलीकॉप्टर और शाम के समय एयरक्राफ्ट मुख्यमंत्री के लिए आरक्षित कर दिया जाता है। दरअसल, सभाओं के बाद मोदी कहीं अन्य स्थान पर रुकने के बजाय सीधे गांधी नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचते हैं। वह कहीं और रुकना पसंद नहीं करते।
विज्ञापन
शाम ढलने के बाद एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करते हैं। भाजपा इन उड़ानों पर आनेवाले खर्चे को जाहिर करने में कतरा रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इन उड़ानों के लिए हवाई सेवा देने वाले कंपनियां 60 से 70 हजार रुपये प्रति घंटे की दर से शुल्क वसूल रही होंगी।
2007 में खर्च
2.5 करोड़ रुपये खर्च किए थे भाजपा ने हवाई उड़ानों पर।
53 लाख रुपये का खर्च कांग्रेस के नाम था।