{"_id":"f1f8157c0da7b2adc812eff415165d29","slug":"narendra-modi-khooni-panja-election-commission-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबः अलंकारिक शब्द है 'खूनी पंजा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जवाबः अलंकारिक शब्द है 'खूनी पंजा'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 20 Nov 2013 10:47 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयोग के नोटिस के जवाब में कहा है कि खूनी पंजा एक अलंकारिक शब्द है, जिसका उन्होंने कांग्रेस की खराब शासनपद्धति के लिए छत्तीसगढ़ की सभा में इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
कांग्रेस के राजनीतिक फैसलों की आलोचना करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, इसलिए खूनी पंजा शब्द का इस्तेमाल करना चुनावी आचार संहिता का मामला नहीं है।
सूत्रों के अनुसार मोदी ने कांग्रेस की शिकायत पर आयोग से मिले नोटिस का जवाब मंगलवार शाम को भेज दिया। चुनाव आयोग इसका अध्ययन कर रहा है।
मोदी ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की जिस पूर्ववर्ती सरकार के लिए खूनी पंजा शब्द का प्रयोग किया है वह सरकार के कामों तथा नीतियों के संबंध में है। कांग्रेस इस शब्द की गलत व्याख्या कर रही है।
विज्ञापन
अपने जवाब में मोदी ने कहा है कि राजनीतिक दल के रूप में विपक्षी सरकारों की आलोचना करना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे मौके पर अलंकारिक शब्दों का प्रयोग भी नया नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि उनके बयान में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का कोई मामला नहीं बनता है। आयोग मोदी के जवाब तथा कांग्रेस से मिली शिकायत एवं बयानों की सीडी के अध्ययन के बाद जल्द ही इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है।