फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi kerala visit

मोदी बोले, राजनीति में छुआछूत अब भी बरकरार

Thu, 25 Apr 2013 07:36 AM IST
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी
तिरुवनंतपुरम/एजेंसी Updated Thu, 25 Apr 2013 07:36 AM IST
विज्ञापन
narendra modi kerala visit

वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजनीति में छुआछूत अब भी बरकरार है।

विज्ञापन


केरल के प्रसिद्ध श्री नारायण मठ की अपनी यात्रा के दौरान सियासी विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा है कि सियासत में छुआछूत लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि कई आध्यात्मिक नेताओं और समाजसुधारकों के प्रयासों से समाज का छुआछूत भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन राजनीतिक छुआछूत लगातार बढ़ रही है।

panchayat
विज्ञापन

















शिवपुरी मठ में श्री नारायण धर्म मीमांसा परिषद की स्वर्ण जयंती के उद्घाटन में बोलते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। यद्यपि उन्होंने किसी नेता या पार्टी का जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि उनका इशारा लेफ्ट पार्टियों की ओर था, जिन्होंने मोदी को कार्यक्रम का आमंत्रण देने के चलते शिवपुरी मठ पर हमला किया था।

यही नहीं स्थानीय कांग्रेस नेता और श्रम मंत्री शिबू बॉबी ने भी मोदी को आमंत्रित किए जाने के बाद मठ की ओर त्योरियां चढ़ा दी थीं। मोदी के इस भाषण के और भी निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

भाषण के दौरान मोदी सियासी रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी गुजरात को सबसे उन्नत राज्य बता चुके हैं।

हालांकि वह अपने पूरे भाषण के दौरान श्री नारायण जैसे आध्यात्मिक नेताओं का ही बखान करते रहे।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और इसकी 65 फीसदी आबादी 35 साल से नीचे है। वास्तव में आगे बढ़ने के लिए यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed