फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi kanpur rally controversy

मोदी की कानुपर रैली पर नई आफत

Thu, 03 Oct 2013 05:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Oct 2013 05:02 PM IST
विज्ञापन
narendra modi kanpur rally controversy

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की कानपुर रैली को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कानपुर के मदरसा अहसान-उल-मदारिस के मुफ्ती हनीफ बरकाती ने नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना मुसलमानों को कानपुर रैली में नहीं जाने की सलाह दी है। मोदी की यह रैली 19 अक्टूबर को कानपुर के फूलबाग मैदान में होनी है।

बरकाती का कहना है कि किसी इंसान के जुल्म पर उसका साथ देना गलत है। अच्छे इंसान की यही पहचान है कि वह जुल्म को रोके। हालांकि इस दौरान बरकाती ने किसी शख्स का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन


बीजेपी की कानपुर रैली में करीब तीन लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, इतने लोग कानपुर के फूलबाग मैदान में आ पाएंगे या नहीं, इसे लेकर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रदेश भाजपा नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि पार्टी ने रैली के आयोजन को लेकर 51 सदस्यीय समिति बनाई है। इसके अलावा खुद भाजपा महासचिव अमित शाह कानपुर जाकर रैली की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

इस रैली के जरिए भाजपा की नजरें कानपुर और इससे सटे संसदीय सीटों पर है। हालांकि, भाजपा ने अभी तक कानपुर के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है।

वर्तमान में कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल कानपुर से सांसद हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ने कॉमेडी कलाकार राजू श्रीवास्तव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed