बढ़ा मोदी का रुतबा, तीसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर तीसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं। पूरे विश्व में मोदी का नंबर तीसरा है। देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दुनिया के उन विदेश मंत्रियों में हैं, जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
ट्विपलोमेसी के अध्ययन में यह बात पता चली है कि वर्ष 2015 के अनुसार, सुषमा स्वराज को 24,28,228 लोग फॉलो करते हैं और वह विश्व में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री हैं।
उन्होंने दो पुरुष विदेश मंत्रियों को पिछाड़ कर यह स्थान प्राप्त किया है। इस अध्ययन में पता चला है कि सुषमा स्वराज, संयुक्त अरब अमीरात के अब्दुल्ला बिन जायद (1,608,831) और तुर्की के मेवलुत कावुसोग्लु (376,429) से आगे हैं।
मोदी के 10,902,510 फॉलोअर
आपको बताते चले कि इस अध्ययन में 24 मार्च तक के आंकड़ो को शामिल किया गया है। यह ट्विटर पर विश्व नेताओं से जुड़े वार्षिक वैश्विक सर्वेक्षण पेश करता है। इसका मकसद यह देखना है कि विश्व के कौन नेता साइट का इस्तेमाल करते हैं और वे सोशल नेटवर्क पर किस तरह से जुड़े हुए हैं।
ट्विपलोमेसी के अध्ययन के मुताबिक, विश्व में जिन तीन नेताओं को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के सबसे ज्यादा 56,933,515, पोप फ्रांसिस के 9,580,910 और मोदी के 10,902,510 फॉलोअर हैं।
टिप्लोमेसी के मैथियास लुएफकेन्स ने बताया कि अध्ययन में यह बात पता चली है कि मई 2014 में चुनाव जीतने के बाद मोदी ट्विटर पर शीर्ष तीन नेताओं की श्रेणी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि मोदी के ट्वीट पर रिट्वीट भी बहुत ज्यादा होता है। मोदी की 2014 आम चुनाव में जीत का श्रेय सोशल मीडिया पर चलाए गए अभियान को भी दिया गया है।