{"_id":"e0d934d8-a37e-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-is-secular-again-said-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फिर दोहराया धर्मनिरपेक्ष हैं मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा ने फिर दोहराया धर्मनिरपेक्ष हैं मोदी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2013 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल (यू) की कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले भाजपा ने एक बार फिर दोहराया है कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मनिरपेक्ष नेता हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने यह बात ऐसे समय में दोहराई है जब जद(यू) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए के पीएम पद के उम्मीवार को लेकर अपना रुख साफ करने जा रहा है। वह मोदी की पीएम पद की उम्मीदवारी के सख्त खिलाफ है।
विज्ञापन
जद-यू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की दो दिवसीय बैठक शनिवार को शुरू होने वाली है। कार्यकारिणी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा, जिसमें एनडीए से पीएम पद के उम्मीदवार के लिए धर्मनिरपेक्ष छवि के नेता का नाम तय करने की मांग की जा सकती है।
विज्ञापन
इस बीच, भाजपा प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि मोदी धर्मनिरपेक्ष नेता हैं। पहले दंगों को छोड़ मोदी के 12 साल के कार्यकाल के दौरान कोई दंगा नहीं हुआ है।
इससे पहले पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी मोदी को धर्मनिरपेक्ष नेता करार दे चुके हैं। पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने भी ऐसा ही विचार व्यक्त किया था। मोदी को लेकर भाजपा की ओर से आए बयान को इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह इस मामले में अपना रुख बदलने को तैयार नहीं है।
भाजपा मिशन 2014 के लिए मोदी को अघोषित तौर पर मैदान में उतार चुकी है, जबकि जद-यू, खासतौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार मोदी का विरोध कर रहे हैं। इसलिए भाजपा की नजर अब जद-यू के प्रस्ताव पर है। माना जा रहा है कि जद-यू की ओर से बगैर मोदी का नाम लिए यह प्रस्ताव आएगा। इसके बावजूद जद-यू की बैठक पर भाजपा की नजर है।