फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi is most famous Indian CEO on social media

सोशल साइट पर सबसे लोकप्रिय CEO चुने गए मोदी

Tue, 18 Aug 2015 04:02 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi is most famous Indian CEO on social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेशेवर लोगों की मशहूर नेटवर्किंग साइट लिंक्डिन पर सबसे लोकप्रिय भारतीय सीईओ के तौर पर उभरे हैं। इस साइट पर उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है।

विज्ञापन


इस लिस्ट में गूगल के राजन आनंदन, बायोकॉन की किरन मजूमदार, स्नैपडील के कुणाल बहल, फेसबुक इंडिया की एमडी किर्तिका रेड्डी जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन जिसका नाम सबसे आगे है वह पीएम मोदी हैं।
विज्ञापन


लिंक्डिन ने इस उपलब्धि पर उन्हें सच्चा नेता बताया है। मोदी के फेसबुक पेज के तीन करोड़ और ट्विटर पेज के 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

फॉलोअर्स के मामले में मोदी ट्विटर पर दुनिया की तीसरी सबसे लोकप्रिय हस्ती हैं। 

राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं मोदी

Narendra Modi is most famous Indian CEO on social media

लिंक्डिन इंडिया के कंट्रो मैनेजन निशांत राव ने 'भारत में 2015 के लीडरशिप एवं लिंक्डिन पॉवर प्रोफाइल' शीर्षक से लिखे ब्लॉग में कहा, 'लिंक्डिन पर दस लाख से अधिक फॉलोअर्स होने के साथ भारत में सर्वाधिक देखे गए सीईओ की लिस्ट में दूसरे लीडर्स के साथ पीएम मोदी का भी नाम है और वह विश्व मानचित्र पर देश को आगे बनाए रख रहे हैं।'

उन्होंने कहा एक सच्चे नेता के पास लोगों को आगे बढ़ने में मदद करने के लिए एक दमदार दृष्टि होनी चाहिए।

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास यह दृष्टि हैं और डिजिटल भारत के लिए अपनी योजनाओं के साथ राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं, और एक अरब सपनों को ऊर्जा दे रहे हैं।'



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed