फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

अलकायदा की हिटलिस्ट में मोदी-आडवाणी समेत कई नेता

Fri, 26 Sep 2014 03:57 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय नेताओं की एक ऐसी सूची तैयार की है, जिन्हें अलकायदा की हिटलिस्ट में अव्व्ल माना जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ने चार सितंबर को सामने आए एक वीडियो के जरिए भारतीय उपमहाद्वीप में अपने संगठन की शाखा 'कायदात अल जिहाद' के गठन की घोषणा की थी। शाखा की कमान पाकिस्तानी आतंकी शेख आसिम उमर को सौंपी गई है। ओसामा महमूद को प्रवक्ता बनाया गया है।

जवाहिरी की धमकी के बाद चौकन्नी हुईं सुरक्षा एजेंसियों ने ऐसे प्रतिष्ठानों, शहरों और व्यक्तियों की पहचान की है, जिन्हें आतंकी संगठन के निशाने पर माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार सूची को एक अंग्रेजी अखबार ने प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील स्‍थानों की पहचान की

Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

सुरक्षा एजेंसियों ने भारत में जिन स्‍थानों का संवेदनशील माना है, उनमें बंगलौर एयरपोर्ट और शहर की आईटी कंपनियां शामिल हैं।

इनके अलावा कानपुर स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, कर्नाटक स्थित कैगा एटॉमिक प्लांट, तुंगभद्रा पॉवर प्लांट और करवार पोर्ट समेत सामरिक महत्व के प्रतिष्ठान शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जवा‌हिरी के वीडियो संदेश में कश्मीर, गुजरात और असम का विशेष रूप से जिक्र किया गया है। अलकायदा की उपमहाद्वीप की शाखा इन राज्यों में आतंकी कार्रवाई कर सकती है।

राजनाथ ने भी ‌दिया था बयान

Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

जवाहिरी के वीडियो के मुताल्लिक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की प्रामाणिकता की जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि वीडियो की सत्यता प्रमाणित हो चुकी है।

अलकायदा की धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां वीडियों की जांच के बाद निकले नतीजों को राज्य सरकारों के साथ भी साझा करने वाली हैं। इस संबंध में एक नोट भी तैयार किया गया है।

नोट में कहा गया है‌ कि अलकायदा से कई प्रतिष्ठानों, शहरों और व्याक्तियों को खतरा है, इसलिए इनकी सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी, और जुड़ी तमाम जान‌कारियों को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा।

विज्ञापन

हिटलिस्ट में हैं ये शहर

Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

सुरक्षा एजेंसियों ने जो सूची तैयार की है, उसमें इंडियन मु‌जाहिदीन के आतंकी यासीन भटकल और अददुल्लाह अख्तर उर्फ हड्डी से मिली जानकारियों का उपयोग भी किया गया है।


सूची में जिन स्‍थानों का शामिल किया है, उनमें गोवा के तीन बीच, मुंबई के कफ परेड, न‌ारिमन प्वांइट, गेटवे ऑफ इंडिया, कोलाबा का इलेक्ट्रिक हाउस, अफगान चर्च, आइएनएस आंग्रे नेवल बेस, जसलोक अस्पताल, बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज, ब्रीच कैंडी अस्पताल शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में रामपुर-बरेली रोड पर सेना के एक काफिले पर भी हमला किया जा सकता है। द‌िल्ली के चांदनी चौक, द‌िल्‍ली हाट, लाल किला और पहाड़गंज अल कायदा की हिटलिस्ट में शामिल है। बिहार राजस्‍थान, पंजाब, और उत्तर प्रदेश के कई पर्यटन स्‍थल भी अल कायदा की हिट लिस्ट में हैं।

हिट‌लिस्‍ट में हैं ये नेता

Al Qaeda Hitlist - Narendra Modi and other BJP leaders on Al Qaeda Hit List

अल कायदा की सूची में जिन नेताओं की नाम शामिल है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृ‌ष्‍ण आडवाणी और विश्व हिंदू परिषद के अतंरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया, बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी, शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे शामिल हैं।

ये सभी नेता अपने दक्षिणपंथी विचारों के लिए जाने जाते हैं।

अलकायदा की सूची में पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, गुजरात के क्राइम ब्रांच के पूर्व एसीपी नरेंद्र अमीन, पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल, शिया विद्वान कल्बे सादिक, अरशद मदनी और शाहिद बदर फलाही भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed