फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi invite foreign investor in india

चीन, भारत की बदलती बयार का फायदा उठाएं: मोदी

Sun, 17 May 2015 08:44 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
narendra modi invite foreign investor in india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चीनी निवेशकों को ‘मेक इन इंडिया’ का न्योता देते हुए कहा कि वे भारत में बदलाव की बयार का फायदा उठाएं। क्योंकि भारत में अब ज्यादा पारदर्शी, जवाबदेह और स्थिर व्यवस्था है। दोनों देशों के बीच अक्षय ऊर्जा, बिजली, इस्पात और लघु एवं मध्यम उद्योगों समेत कई क्षेत्रों में 22 अरब डॉलर के 26 करार पर दस्तखत किए गए।

विज्ञापन


चीन की अलीबाबा समेत कई बड़ी कंपनियों के 22 सीईओ से मुलाकात के बाद पीएम मोदी भारत-चीन बिजनेस फोरम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘चीनी कंपनियों के लिए यह ऐतिहासिक मौका है। हमने भारत में कारोबार करने और उसके लिए माहौल सुधारने का जिम्मा उठाया है। हमने कर प्रणाली में भी सुधार किया है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि अगर आप एक बार भारत में आए तो आपको यहां कारोबार करने में काफी आसानी होगी।
विज्ञापन


भारत कारोबार के लिए तैयार है। आप भारत में बदलाव की हवा को महसूस कर सकते हैं। मैं आपको सलाह देता हूं कि आप हमारे देश आएं और इस बदलाव को महसूस करें।’

'भारत और चीन एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं'

narendra modi invite foreign investor in india

पीएम ने कहा कि भारत और चीन एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। एशिया महाद्वीप में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक विकास के लिए भारत और चीन के बीच सौहार्दपूर्ण भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर चीन हार्डवेयर उत्पादन में आगे हैं तो भारत सॉफ्टवेयर और सेवाओं में किसी से कम नहीं है। इससे पहले पीएम ने अलीबाबा, चाइना लाइट एंड पॉवर, शियोमी, हुवेई और त्रिना सोलर जैसी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इस दौरान भारत के अदाणी समूह और भारती एयरटेल ने चीनी कंपनियों के साथ तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

आईसीआईसीआई की चीन में पहली शाखा शुरू

शंघाई। भारतीय और चीनी उद्योगपतियों के लिए सीमा पार कारोबार को आसान बनाने के लिए निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई ने चीन में अपनी पहली शाखा शुरू कर दी है। पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद बैंक की सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि चीन के वित्तीय शहर शंघाई में खुली यह शाखा व्यापार और निवेश की राह आसान करने में अहम भूमिका निभाएगी।

मोदी के लिए स्पेशल शंघाई खाना

narendra modi invite foreign investor in india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के शंघाई प्रमुख हैन जेंग ने लंच की मेजबानी की। इसमें मोदी के लिए खास शंघाई का स्पेशल शाकाहारी भोजन परोसा गया। मेनू में शाकाहारी करी सॉस, उबले हुए सेम, कर्ड सूप, सब्जी वाले पैनकेक समेत अन्य शाकाहारी भोजन मेनू में  था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

'भारत-चीन को मिलकर मुकाम हासिल करना चाहिए'
भारत-चीन के बीच सहयोग को बढ़ावा देने की पैरवी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘गरीबी को मात देने के लिए दोनों देशों को मिलकर नए मुकाम हासिल करने चाहिए। इससे पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा, क्योंकि विश्व की एक तिहाई जनसंख्या इन दोनों देशों में रहती है।’ उन्होंने यह बात चीन की फुदान यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर गांधीयन एंड इंडियन स्टडीज का उद्घाटन करते हुए कही।

चीन में इन्फोसिस खोलेगी अपना पहला केंद्र
भारत द्वारा चीन से भारतीय आईटी कंपनियों के लिए अपना बाजार खोलने पर बल देने के बाद ‘इन्फोसिस’ ने यहां अपना पहला केंद्र खोलने की घोषणा की है। कंपनी चीन में 120 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इस संबंध में इन्फोसिस और एक चीनी कंपनी के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed