फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi interview

नरेंद्र मोदी का इंटरव्यूः जानिए क्या-क्या बोले

Wed, 23 Apr 2014 10:45 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
narendra modi interview

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह देश के हर नागरिक की तरह ही मुस्लिम ‘भाइयों’ तक भी पहुंचेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने यह साफ किया कि राम मंदिर और समान नागरिक संहिता जैसे विवादास्पद मुद्दे भी संविधान के दायरे में ही सुलझाए जाएंगे। मोदी ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के पास अपना कोई दूत भेजा था।

एबीपी न्यूज चैनल के एक कार्यक्रम में मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी नजर में सभी भारतीय एक हैं और यह उनकी जिम्मेदारी है कि वह समाज के हर वर्ग तक पहुंचें और इसमें मुस्लिम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

'125 करोड़ जनता तक पहुंचने की कोशिश करूंगा'

narendra modi interview

उन्होंने कहा, ‘बतौर गुजरात का मुख्यमंत्री, जहां तक संभव हो सका मैंने गुजरात के छह करोड़ लोगों के संपर्क में रहने की कोशिश की। अब मुझ पर पूरे राष्ट्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब अपनी क्षमता के मुताबिक मैं देश की 125 करोड़ जनता तक पहुंचने की कोशिश करूंगा। यह मेरी जिम्मेदारी है और इसे मैं पूरा करूंगा।’

उनसे यह खास तौर पर पूछा गया जब वह हर नागरिक तक पहुंचने की बात कर रहे हैं तो क्या इसमें मुसलमान भी शामिल हैं। इस पर मोदी ने इंटरव्यू लेने वालों से कहा कि वह उनकी शब्दावली का कभी इस्तेमाल नहीं करेंगे।
 

उन्होंने कहा, ‘मैं हर देशवासी से मिलूंगा। मैं सिर्फ एक भाषा समझता हूं और वह है कि वे मेरे देशवासी हैं। आप मेरी इस बात को किसी भी रंग में देख सकते हैं। अगर मैं चुनाव हार भी जाता हूं तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। लेकिन देश इस तरह की भाषा से बर्बाद हो चुका है। मेरे अंदर ऐसी मानसिकता नहीं है।’

'देश तेज-तर्रारी से नहीं बल्कि संविधान से चलता है'

narendra modi interview

भाजपा और मुस्लिमों के बीच विवाद की वजह रहे राम मंदिर और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों की ओर ध्यान दिलाकर उनसे पूछा गया कि क्या वह तेज-तर्रार छवि से पार्टी का यह एजेंडा पूरा करेंगे।

इस पर उन्होंने कहा कि देश तेज-तर्रारी से नहीं बल्कि संविधान से चलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का समर्पण सिर्फ देश के लिए होना चाहिए। उसके काम करने की शैली एक ही होनी चाहिए और वह है सबका साथ, सबका विकास।’

गुजरात में 2002 के दंगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैंने इस पर परीक्षा का सामना किया और अब भी इससे पीछे नहीं हटूंगा। लेकिन मैं झूठ और राजनीतिक मकसदों के आगे नहीं झुकूंगा।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार उन्हें इस मामले में सुप्रीम कोर्ट तक घसीट कर ले गई। किसी भी मुख्यमंत्री से पुलिसकर्मियों ने नौ घंटे तक सवाल नहीं पूछे होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरी रिकार्डिंग की वीडियो देखी है। मैंने पहले भी परीक्षा दी है और आगे भी हर परीक्षा के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

गिरिराज सिंह के बयान से सहमत नहीं मोदी

narendra modi interview

मोदी ने अपने शपथपत्र में विवाहित होने का जिक्र करने से जुड़े सवाल पर कहा कि जब लोगों को कुछ नहीं मिलता तो ऐसे मुद्दे उछालते हैं। उन्हें ऐसी चीजों से आश्चर्य नहीं होता।

जमीन के गलत कारोबार के मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कार्रवाई करने के सवाल पर मोदी ने कहा कि वह इस तरह के मुद्दे से उलझने के बजाय अपने काम पर फोकस करेंगे।

भाजपा नेता गिरिराज सिंह की ओर से मोदी को वोट देने या पाकिस्तान जाने संबंधी बयान के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा इससे कोई भी सहमत नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed