फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi in varansi

रेलवे के निजीकरण पर दो टूक बोले पीएम मोदी

Thu, 25 Dec 2014 06:03 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
narendra modi in varansi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में डीजल लोकोमोटिव वर्कशॉप का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि हमने युवाओं से मेक इन इंडिया के लिए काम करने को कहा है। जब से मैं प्रधानमंत्री बना हूं तब से ही मैं रेलवे के बारे में सोच रहा हूं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे को हमको बहुत आगे ले जाना है। इसके चलते ही हम देश को आगे ले जा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हम देश के चारों कोनों में रेलवे यूनिवर्सिटी खोलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रेलवे के बारे में झूठ फैलाया जा रहा है कि इसका निजीकरण किया जाएगा। यह हमारी सोच और नियत नहीं है।

उन्होंने कहा कि रेलवे के विकास के लिए इसमें पैसा लगाना होगा। हम रेलवे को सिर्फ यात्रा के एक साधन के रूप में नहीं देखते हैं। बल्कि रेलवे भारत के विकास में रीढ़ की हड्डी का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए डॉलर और येन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है

narendra modi in varansi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू में कहा कि पूरा विश्व भारत की और देख रहा है। बस हमें अपने आप को तैयार करना होगा। इस मौके पर उन्होंने पंडित मदन मोहन मालवीय को श्रद्धांजालि दी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ज्ञान की सदी है। हमें इसमें अपना योगदान देना होगा। इससे पूरी दुनिया का फायदा हो।

उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्‍था का काम सिर्फ रोबेट बनाना नहीं है। रोबेट बनाने का काम तो प्रयोगशाला में भी हो सकता है। शिक्षा प्रणाली ऐसी होनी चाहिए जिससे व्यक्ति का विकास हो।

'हम अच्छे शिक्षक कैसे हो सकते हैं'

narendra modi in varansi

उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा को अच्छे शिक्षकों के जरिए ही प्राप्त किया जा सकता है। हमें यह सोचना होगा कि हम अच्छे शिक्षक कैसे हो सकते हैं। क्या हम ऐसा वातावरण बना सकते हैं कि बच्चे खुद को शिक्षक बनाने के बारे में सोचें। हम यह कैसे कर सकते हैं?

अगर हम ऐसा कर पाएंगे तो पूरी दुनिया को हम अच्छे शिक्षक दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा शिक्षक बनना चाहता है तो उसे सिर्फ परीक्षाएं ही नहीं देनी होगी बल्कि शिक्षक के व्यवहार को भी देखना होगा।

उन्होंने कहा कि काशी नगरी का अपना महत्व है। अगर हम चाहते हैं कि कोई विदेशी यात्री यहां आए और ठहरे तो हमें अपने में बदलाव करने होंगे। हमें ऐसा माहौल देना होगा कि विदेशी यात्री यहां पर रूकने पर मजबूर हो जाए।

स्वच्छता अभियान के लिए नौ लोगों को नॉमिनेट

narendra modi in varansi

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को एक बार फिर अस्‍सी घाट का दौरा किया। इसी घाट पर मोदी ने ‌पिछले महीने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। आज उन्होंने घाट पर चलाए जा रहे सफाई अभियान की समीक्षा की।

अभियान में शामिल होने के लिए उन्होंने बनारस की जनता और स्वयंसेवी संगठनों का आभार व्यक्त किया। घाट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए एक बार फिर नौ लोगों को नॉमिनेट किया है। जिन्हें नॉमिनेट किया गया है उनमें नागालैंड के राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य, किरण बेदी, कप‌िल शर्मा, सौरव गांगुली, रामोजी राव व इनाडु समूह, अरुण पुरी व इंडिया टुडे समूह, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एसोशियशन, मुंबई के डिब्‍बे वाले शामिल हैं।

मोदी ने इस अवसर पर क्रिसमस की भी बधाई दी।
देखिए, वीडियो:


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed