{"_id":"89f9d436-d1d4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"narendra-modi-has-urged-lk-advani-to-withdraw-his-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब आडवाणी को मनाने आगे आए नरेंद्र मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब आडवाणी को मनाने आगे आए नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 10 Jun 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के संसदीय बोर्ड सहित महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफे के बाद अब खुद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें मनाने के लिए आगे आए हैं।
विज्ञापन
नरेंद मोदी ने फोन पर लालकृष्ण आडवाणी से इस्तीफा वापस लेने का निवेदन किया है।
विज्ञापन
मोदी ने ट्वीट किया है, 'आडवाणी जी से फोन पर विस्तार से बात हुई, उनसे निर्णय बदलने के लिये मैंने आग्रह किया| मुझे आशा है कि वो लाखों कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेंगे।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नरेंद्र मोदी को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाए जाने से कथित रूप से नाराज लालकृष्ण आडवाणी ने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।