फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi has command of bjp electoral battle

भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं, देश को बताएंगे दंगों का सच

Fri, 05 Jul 2013 01:29 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 05 Jul 2013 01:29 AM IST
विज्ञापन
narendra modi has command of bjp electoral battle

नरेंद्र मोदी ने भाजपा के ‘मिशन-2014’ को परवान चढ़ाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मोदी के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस व यूपीए सरकार पर आक्रामक ढंग से हल्ला बोलने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है।

इसके मुताबिक भाजपा यह साफ करेगी कि उनकी पार्टी मुस्लिम विरोधी नहीं है। साथ ही अब तक देश में हुए दंगों का सच भी वह जनता के सामने रखेगी।

मोदी ने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाएंगे। इसके लिए भाजपा अगस्त तक बूथ स्तर तक जाकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुटेगी।

'मोगैंबो की तरह होगा रैंबो का अंजाम'

भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने मोदी को चुनावी महाभारत को जीतने के लिए सभी फैसले लेने का अधिकार दे दिया। लोकसभा ही नहीं बल्कि आगामी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की रणनीति भी मोदी के नेतृत्व में बनेगी।
विज्ञापन


खास बात यह है कि लालकृष्ण आडवाणी ने भी इस फैसले पर हामी भर दी है। सूत्रों के अनुसार चुनाव अभियान समिति अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राज्यों की प्रत्येक सीट के हिसाब से समीक्षा करेगी और चुनाव जीतने के लिए रणनीति तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर शुरू हुई इसी साल आम चुनाव की हलचल


लोकसभा और पांच राज्यों दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के चुनावों के लिए रणनीति बनाने के लिए हुई इस बैठक में तय किया गया कि भाजपा 15 अगस्त तक सभी प्रदेशों में यूपीए सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करेगी। एक हाथ में आरोप पत्र होगा तो दूसरे हाथ में भाजपा का विकास पत्र लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी।

बैठक में उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों की ताजा राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष डॉ मुरली मनोहर जोशी और नितिन गडकरी को छोड़ बाकी सभी सदस्य मौजूद थे।

ये हो सकती है मोदी की टीम
भाजपा की केंद्रीय चुनाव अभियान समिति की कमान थाम रहे नरेंद्र मोदी की टीम में अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद, मुख्तार अब्बास नकवी, वरुण गांधी, राजीव प्रताप रूडी, थावरचंद गहलोत, रामलाल, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, अमित शाह, सुधांशु त्रिवेदी शामिल हो सकते हैं।

महिलाओं में से स्मृति ईरानी अथवा सरोज पांडेय में से किसी एक को जगह मिल सकती है। इनमें से अधिकतर नेता इस बैठक में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed