गुजरात में आनंदीबेन के बच्चे चला रहे सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के बच्चों को लेकर चल रही चर्चाओं के मद्देनजर नरेंद्र मोदी ने आनंदीबेन से जवाब तलब किया है। आनंदीबेन के बच्चों अनार पटेल और संजय पटेल को लेकर यह चर्चाएं है कि वे गुजरात में सरकार के समानांतर सरकार चला रहे हैं और सरकार के काम काज में दखल देकर उसे प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
मोदी ने आनंदीबेन से कहा है कि वे राज्य में बन रही इन धारणाओं को खत्म करें और सरकार की छवि सुधारें। आनंदीबेन के बच्चों की सरकार के काम काज में दखलअंदाजी की चर्चाएं केवल गुजरात में ही नहीं बल्कि दिल्ली में भी होने लगी है। ऐसा कहा जा रहा है कि गुजरात में सरकार दो केंद्रों पर काम कर रही है। एक आनंदीबेन के जिम्मे है तो दूसरी उनकी बेटी अनार पटेल और बेटे संजय पटेल के पास।
हालांकि, मुख्यमंत्री के बच्चों के गुजरात सरकार के काम काज में दखल देने और उसके फैसलों को प्रभावित करने की बात को भाजपा नेताओं ने महज एक अफवाह बताया। उनका कहना है कि यह सरकार को बदनाम करने के लिए विरोधियों की साजिश है।
पूर्व की सरकार से हो रही है तुलना
बताया जाता है कि 25 जनवरी आनंदीबेन पटेल जब दिल्ली पहुंची थी उसी दौरान मोदी के साथ उनकी इस मुद्दे पर बातचीत हुई थी। इसी दिन अमित शाह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था।
कई भाजपा नेता और नौकरशाह आनंदीबेन सरकार की तुलना पूर्वे के केशुभाई पटेल सरकार से भी करने लगे। केशुभाई पटेल के कार्यकाल में भी उनके परिवारीजनों द्वारा भ्रष्टाचार करने के आरोप लगे थे जिसके बाद उन्हें 2001 में मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था।
आनंदीबेन की बेटे संजय पटेल एक बिजनेसमैन हैं जो अन्नर इंडस्ट्रीज लिमिटेड नाम से एक कंपनी चलाते हैं। वहीं उनकी 44 वर्षीय बहन अनार पटेल एक बिजनेसवुमैन होने की साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अनार की समाजसेवी संस्थाओं का संचालन भी करती हैं।