फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra-modi-gujraat-bihar-nitish-kumar

मोदी पर नीतीश ने फिर साधा निशाना

Fri, 16 Aug 2013 12:37 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Aug 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
narendra-modi-gujraat-bihar-nitish-kumar
अपने राज्य गुजरात की प्रशंसा करते नहीं थक रहे नरेंद्र मोदी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आईना दिखा दिया है।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने जीडीपी के आधार होने वाले विकास से ज्यादा समावेशी विकास को जरूरत बताया है।

नीतीश ने कहा बिहार में लागू समावेशी विकास का मॉडल दूसरे राज्यों के जीडीपी ग्रोथ मॉडल से बेहतर है। जीडीपी ग्रोथ पर आधरित विकास के मॉडल से कुछ लोगों का फायदा होता है जबकि समावेशी विकास से समाज के सभी वर्गों को लाभ होता है।

नीतीश ने कहा कि हमारे विकास का मकसद आम आदमी तक फायदा पहुंचाने का है। 15 अगस्त पर तिरंगा फहराते हुए उन्होंने कहा कि जीडीपी ग्रोथ से ही देश के विकास को नहीं मापा जा सकता है। देश के विकास के और भी बहुत से पैमाने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बिहार को कभी को औद्यागिक उत्पादन के लिए नहीं जाना गया है। बिहार की पहचान पुराने समय से ज्ञान के प्रमुख केन्द्र के तौर पर रही है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी अस्मिता पर गर्व होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed