फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi Government will change name of schemes

बदले जाएंगे गांधी-नेहरू परिवार वाली योजनाओं के नाम

Wed, 13 Aug 2014 12:16 AM IST
Updated Wed, 13 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi Government will change name of schemes

यूपीए सरकार में गांधी-नेहरू परिवार के नाम पर रखी गई योजनाओं के नाम नई सरकार में बदलने वाले हैं। मोदी सरकार ने जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण योजना (जेएनएनयूआरएम) की जगह नए नाम के साथ योजना चलाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


योजना के अधीन ही सौ स्मार्ट सिटी और 500 शहरों का उन्नयन किया जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक योजना के नए नाम की घोषणा निकट भविष्य में हो सकती है। जेएनएनयूआरएम योजना 2005 में शुरू की गई थी।
विज्ञापन


इसे दो चरण में यूपीए के कार्यकाल में चलाया गया और इसकी अवधि 31 मार्च 2014 को समाप्त हो चुकी है। मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के तहत पिछले नौ सालों में आवंटित कोष का आधा रकम ही खर्च किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी पर‌िवार के नाम पर बंद योजनाओं के नाम

Narendra modi Government will change name of schemes

इसलिए काम का पैटर्न बदलने और योजना का खाका नए सिरे से खींचा जाएगा। बजट में घोषित सौ स्मार्ट सिटी का निर्माण इस योजना के तहत होगा। जबकि 500 शहरों के उन्नयन का कार्यक्रम भी इसी योजना का हिस्सा होगा।

इससे पहले इंदिरा आवास योजना का नाम बदलकर राष्ट्रीय ग्राम आवास मिशन करने का फैसला लिया जा चुका है। सूत्रों की माने तो योजना के तहत गांवों में सस्ते घर के साथ मूलभूत सुविधाओं के निर्माण का फैसला लिया गया है।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले से अपने पहले भाषण में इसका संदेश दे सकते हैं। जबकि बजट भाषण में भी राजीव गांधी ग्रामीण बिजलीकरण योजना का नाम बदल कर दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना किया जा चुका है।

इसी तरह कई अन्य योजनाओं के नाम भी आने वाले दिनों में बदली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed