फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi government want new idea from public

वॉट एन आडडिया! अब बदलेगी मंत्रालयों की सूरत

Thu, 28 Aug 2014 08:48 AM IST
Updated Thu, 28 Aug 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi government want new idea from public

शासन से जुड़े मामलों के समाधान के लिए सुझाव आमंत्रित करने की पहल के तहत मोदी सरकार ने नार्थ ब्लॉक में आइडिया बॉक्स रखवाएं हैं। नार्थ ब्लॉक में गृह समेत कई अहम मंत्रालयों के कार्यालय हैं।

विज्ञापन


कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने अधिकारियों और वहां आने वाले लोगों से विचार आमंत्रित करने के लिए नार्थ ब्लॉक के अहम स्थानों पर आइडिया बॉक्स और विचार पेटिका रखी गई हैं।
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में सुझाव बॉक्स रखे हुए लेकिन उनमें वांछित प्रतिक्रियाएं नहीं मिलती हैं। आइडिया बॉक्सों की पहल लोगों को शासन संबंधी मामलों के संदर्भ में कोई भी सुझाव डालने को प्रेरित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी देंगे नए व‌िचार

Narendra modi government want new idea from public

आइडिया बॉक्सों से मिलने वाले सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आइडिया बॉक्स नार्थ ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर के साथ ही पहली और दूसरी मंजिल पर भी रखे गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि आइडिया बॉक्स इसलिए रखे गए हैं ताकि कर्मचारी विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार और अनुकूल कार्य संस्कृति बनाने के संदर्भ में अपने उपयोगी विचार सुझा सकें।  

डीओपीटी ने अपने कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई पहल की हैं। इनमें अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को उत्कृष्टता का प्रमाण पत्र देने और हर महीने अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों का चयन कर सम्मानित करना भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed