फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi government tell about like and followers

मोदी सरकार बताएगी कितने मिले लाइक और कितने बढ़े फॉलोअर

Fri, 22 May 2015 11:07 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 11:07 AM IST
विज्ञापन
narendra modi government tell about like and followers

सोशल मीडिया पर सक्रिय नरेंद्र मोदी सरकार ने उसके आंकड़ों को भी अपनी लोकप्रियता का आधार बनाया है। सोशल प्लेटफार्म पर मिले लाइक्स और फॉलोअर की संख्या को सरकार ने उपलब्धि माना है।

विज्ञापन


अपनी सालाना रिपोर्ट ‘संवाद’ में सरकार ने फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया पर मौजूद फॉलोअर, वीडियो और पेज देखने वालों की संख्या का जिक्र किया है।
विज्ञापन


सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, ट्विटर पर उसके 3.29 लाख फॉलोअर हो गए हैं। वहीं फेसबुक पर सरकार के 815974 पेज लाइक यानी पसंद किए गए हैं। इसी तरह यू-ट्यूब पर 29 लाख वीडियो देखे गए और 18,263 यूजर्स इनसे जुड़े। ई-ब्लॉग में सरकार से जुड़े 10 लाख 72 हजार पेज देखे गए हैं। साथ ही गूगल प्लस पर सरकार से संबंधित एक करोड़ से ज्यादा पेज देखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोदी काफी सक्रिय

narendra modi government tell about like and followers

प्रधानमंत्री बनने से पहले ही नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक में सबसे ज्यादा फॉलोअर होने का खिताब भी उनको मिला। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं।

प्रधानमंत्री को देखकर सरकार के मंत्री भी फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। वहीं विपक्ष प्रधानमंत्री पर इसे लेकर निशाना भी साध रहा है।

कांग्रेस का कहना है कि प्रधानमंत्री एकतरफा संवाद में विश्वास करते हैं। इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया को अपनाया है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा कहते है कि प्रधानमंत्री ने एक साल में एक बार भी मीडिया के साथ प्रेस कांफ्रेंस नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed