फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra modi government creat sit against black money

काले धन पर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Wed, 28 May 2014 12:54 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
Narendra modi government creat sit against black money

राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन और विदेशों में जमा काले धन की वापसी पर एसआईटी गठित करना नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता में है, यह कहना है देश के नए कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद का।

विज्ञापन


मंगलवार को कानून मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद प्रसाद ने कहा कि देश में जजों की संख्या में बढ़ोत्तरी करना, न्याय तक लोगों की पहुंच आसान बनाने के लिए कोर्ट के बुनियादी ढांचों में सुधार करना और देश को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ और सुलह मामलों का हब बनाना उनकी सरकार की कई प्राथमिकताओं में से एक है।
विज्ञापन

जस्ट‌िस एम बी शाह होंगे प्रमुख

Narendra modi government creat sit against black money

मोदी सरकार द्वार गठ‌ित इस एसआईटी के मुखिया जस्ट‌िस एम बी शाह होंगे। इसके अलावा सीबीआई निदेशक, आईबी अधिकारी, प्रवर्तन न‌िदेशालय के निदेशक और कई बड़े अधिकारी इस एसआईटी के सदस्य होंगे।

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि काले धन की वापसी को लेकर हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। इसी के मद्देनजर ये फैसला ल‌िया गया है।

घोषणापत्र में है काले धन की वापसी का मुद्दा

Narendra modi government creat sit against black money

जजों की नियुक्ति करने वाली मौजूदा जजों के कोलेजियम सिस्टम को खत्म करने के सवाल पर प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन तो भाजपा के घोषणापत्र में ही था।

हालांकि, उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर अभी हम मौजूदा व्यवस्था के तहत ही काम करेंगे। अगर कोई सुधार या कुछ और सलाह  की जरूरत हुई तो ही हम इस पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन

रेल हादसे पर जताया दुख

Narendra modi government creat sit against black money
काले धन के अलावा उत्तरप्रदेश में हुई ट्रेन दुर्घटना पर भी दुख जताते हुए केंद्र सरकार की ओर से मृतक, घायलों को मुआवजा राशि देने की घोषणा की गई है।

कानून मंत्री रव‌िशंकर प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया था। इसके साथ ही आज घटनास्थल पर दो मंत्रियों कलराज मिश्र और मनोज सिन्हा को भेजा गया था।

2 घंटे तक चली इस कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे की सुरक्षा को लेकर बड़े अधिकार‌ियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed