{"_id":"6acd4098-efc5-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"narendra-modi-got-new-team-for-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी जंग के लिए मोदी को मिले नए सिपहसालार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चुनावी जंग के लिए मोदी को मिले नए सिपहसालार
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा की सियासी जंग में कूदने जा रही भाजपा ने आखिरकार उनके लिए टीम तय कर दी है।
विज्ञापन
चुनावी महासमर को फतह करने की रणनीति का खाका तैयार करने में जुटी भाजपा ने लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की है।
इसके तहत जोनल इंचार्ज बनाकर पार्टी सभी वरिष्ठ नेताओं को चुनावी जंग के मैदान में उतारना चाहती है।
भाजपा संसदीय बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में ‘टीम मोदी’ के साथ ही लगभग डेढ़ दर्जन संचालन समितियां भी बनाने का फैसला किया गया है। ये उप समितियां चुनाव संचालन को संभालेंगी।
विज्ञापन
इनमें चुनाव घोषणा पत्र, प्रचार साहित्य व सामग्री, चुनाव प्रबंधन, सोशल मीडिया, टूर व ट्रेवल आदि मामलों को देखेंगी। इन सभी के लिए नाम लगभग तय कर दिये गये हैं, हालांकि इस बैठक के बाद भी देर रात तक पार्टी नेताओं की बैठकें जारी रही।
विज्ञापन
खुद मोदी भी वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलने उनके आवास गये। भाजपा अब शुक्रवार को ‘टीम मोदी’ से लेकर सभी संचालन समितियों का ऐलान करेगी। सूत्रों के अनुसार ‘टीम मोदी’ में पार्टी के सभी महासचिव और चुनाव प्रबंधन का जिम्मा संभाल रहे उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी शामिल किए गए हैं।
पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी व वेंकैया नायडू से लेकर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली को जोनल इंचार्ज बनाया जाना तय है।
हालांकि सुषमा के नाम को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। डा. मुरली मनोहर जोशी को चुनाव घोषणापत्र बनाने का जिम्मा सौंपा जा सकता है। यह सभी संचालन समितियां मोदी और राजनाथ की सलाह पर काम करेंगी।
भाजपा की यह कवायद लोकसभा के अलावा पांच राज्यों के चुनावों के लिए की जा रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नागपुर में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ अलग-अलग बैठकों के बाद संसदीय बोर्ड की यह पहली बैठक थी।
भाजपा की कमान थामने के बाद राजनाथ सिंह ने कोर कमेटी की अवधारणा खत्म कर दी। इसलिए अब संसदीय बोर्ड ही चुनावों की तैयारी पर नजर रखेगा। इस मौके पर संसद के आगामी मानसून सत्र की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।