फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra modi gets a rousing reception in patna

पटना में मोदी के स्वागत में उमड़े लोग

Sun, 04 Nov 2012 11:15 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Sun, 04 Nov 2012 11:15 PM IST
विज्ञापन
 narendra modi gets a rousing reception in patna

24 महीनों के अंतराल के बाद पटना पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अगले प्रधानमंत्री के रूप में उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की। मोदी यहां पार्टी नेता कैलाशपति मिश्र को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। हालांकि इस दौरान उनका बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आमना सामना नहीं हुआ।

विज्ञापन


मोदी के दिवंगत नेता के घर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘देश का प्रधानमंत्री कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो’ के नारे लगाए। मोदी जून 2010 में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने पटना आए थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के चलते मोदी दोबारा यहां नहीं आए।
विज्ञापन


नीतीश एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी की उम्मीदवारी की चर्चाओं पर भी अपनी असहमति व्यक्त कर चुके हैं। बिहार के मुख्यमंत्री का कहना है कि इस पद के लिए कोई धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति ही दावेदार होना चाहिए। नीतीश को भी प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधे दिवंगत मिश्र के घर पहुंचे और 15 मिनट रुकने के बाद वापस लौट गए। मोदी ने इस अवसर पर कहा कि मिश्र ने गुजरात के राज्यपाल के रूप में राज्य और केंद्र के बीच सेतु का काम किया। मिश्र 2003 से 2004 तक राज्य के राज्यपाल रहे थे।

राजकीय सम्मान के साथ मिश्र की अंत्येष्टि
भाजपा के वयोवृद्ध नेता कैलाशपति मिश्र का यहां के दीघा घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके भाई के पौत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। मिश्र अविवाहित थे। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान, भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सीपी ठाकुर भी मौजूद थे।


इससे पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, अरुण जेटली, अनंत कुमार, एनडीए संयोजक और जद (यू) प्रमुख शरद यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड भाजपा अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, रघुवर दास ने मिश्र के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मिश्र के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed