{"_id":"ab4a0d05049385cde79f8ffd7dec6ec0","slug":"narendra-modi-flags-off-run-for-unity-to-mobilise-support-for-sardar-patel-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने कहा, पूरे देश को एक बनाना है","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने कहा, पूरे देश को एक बनाना है
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 15 Dec 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ को झंडा दिखाकर शुरुआत की। दो किलोमीटर की इस 'रन फॉर यूनिटी' दौड़ का मकसद वडोदरा में सरदार पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति बनाना है।
विज्ञापन
देश के लौह पुरुष के नाम से विख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर लंबी मूर्ति नर्मदा नदी के बीचों बीच बनाई जाएगी।
इस 'रन फॉर यूनिटी' की शुरुआत करने से पहले मोदी ने कहा कि इस विशाल मूर्ति के जरिए भारत की वैश्विक पहचान बनेगी। मोदी ने कहा कि इस दौड़ का स्लोगन 'यूनिटी इन डाइवर्सिटी' (भिन्नता में एकता) रहेगा। सरदार पटेल ने 565 रियासतों को जोड़ा था। एकता के लिए जन-जन को जोड़ना होगा। गुजरात आगे बढ़ा है क्योंकि यहां एकता, सुशासन और स्वराज है।
विज्ञापन
इसी कारण से पूरे देश भर में इस तरीके के 565 स्थानों पर यह दौड़ हो रही है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने अहमदाबाद में तो राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जयपुर में इस मैराथन दौड़ को झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत की। उम्मीद की जा रही है कि पूरे देश भर में 10 लाख से ज्यादा लोग इस रन फॉर यूनिटी का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
इस आयोजन के साथ ही पूरे देश से लोगों से लोहा मांगने की भी शुरुआत हो गई। लोगों के दिए लोहे से ही सरदार पटेल की मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। मोदी सरकार के मंत्री भी पूरे देश भर में लोगों से इस मूर्ति के लिए लोहा मांगने को निकलेंगे।
इस आयोजन के जरिए बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है। यूपी और बिहार जैसे राज्यों में इस आयोजन को सफलतापूर्वक कराकर बीजेपी इन राज्यों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहेगी।