'सपा-बसपा-कांग्रेस लखनऊ में कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर के चुनावी सभा में भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि बाप-बेटे की सरकार हो, मां-बेटे की सरकार हो, चाचा-भतीजे का कारोबार हो या बहन जी की बात हो, ये सभी एक हैं। सपा-बसपा और कांग्रेस लखनऊ में कुश्ती करते हैं और दिल्ली में दोस्ती। दिल्ली जाते ही सभी एक थाली में ही खाते हैं और मैडम इन्हें परोसती हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2009 में 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा किया था। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। कांग्रेस हर चुनाव में घोषणा पत्र नहीं धोखा पत्र लेकर आती है। महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की आत्महत्या, बहन-बेटियों की सुरक्षा, रोजगार, बच्चों की शिक्षा सभी मुद्दों पर कांग्रेस ने धोखा किया है। कांग्रेस ने देश को डुबोया है, देश को लूटा है, इसलिए इन्हें इस चुनाव में सजा मिलनी ही चाहिए। 16 मई को देश की जनता हर अपमान का बदला लेगी।
कांग्रेस को बताएगी कि भगवान के रूप जनता-जनार्दन से गर्व के साथ मांगना सही बात है या फिर देश को लूटना। मां-बेटे ने मुझे नया सर्टीफिकेट दिया है नीच सोच का। यदि मैं गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाओं और रोटी-रोजगार की बातें करता हूं और यह नीच सोच है तो मुझे यह मुबारक हो।
गाजीपुर में मोदी की सभा
गाजीपुर की चुनावी सभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 तक मैं देश से सभी प्रकार के कूड़े-कचरे का सफाया कर बनारस को देश का सबसे साफ-सुथरा शहर बनाऊंगा। इसीलिए मैंने उसे अपना चुनाव क्षेत्र चुना है। यही बात मैं कल गुरुवार को बनारस की जनता को बताने वाला था लेकिन चुनाव आयोग ने मेरी जुबान पर ताला लगा दिया। इसे आज आपको बता रहा हूं।
वर्ष 2019 को मैंने इसलिए चुना है क्योंकि इस वर्ष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती है। गांधीजी बेहद सफाई पसंद थे। सफाई के मसले पर उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। मैं भी इस मामले में कोई समझौता नहीं करना चाहता। इसलिए मैंने उनके सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है।