फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   narendra-modi-delhi-rally

20 हजार मुस्लिम होंगे मोदी की दिल्ली रैली में!

Sat, 28 Sep 2013 08:25 PM IST
एजेंसी,दिल्ली
एजेंसी,दिल्ली Updated Sat, 28 Sep 2013 08:25 PM IST
विज्ञापन
narendra-modi-delhi-rally

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की दिल्ली में होने वाली रैली के लिए भाजपाई जी जान से जुटे हैं। वहीं दिल्ली भाजपा दावा कर रही है कि मोदी की रैली में करीब 20 हजार मुस्लिम भी शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इस रैली को सफल बनने के लिए अपनी तरफ से किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

रोहिणी के जापानी पार्क में हो रही नरेंद्र मोदी की इस रैली के लिए तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। दरअसल इस रैली के लिए भाजपा के स्थानीय नेता दिल्ली विधानसभा चुनावों को साधने में जुटे हैं।
विज्ञापन


नवम्बर में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना बनवास खत्म करने के लिए वह इस रैली को सफल बनाने में जुटे हैं।

भाजपा की तरफ से इस रैली को लेकर तैयारियां एक पखवाडे़ पहले ही शुरू कर दी गई थीं। प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेंद्र मोदी की ये दिल्ली में पहली रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के लिए मिलेगा मेट्रो का साथ
रैली में आने वाली लाखों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भाजपा की तरफ से पूरी तैयारियां की जा रही हैं। रैली में पहुंचने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए विभिन्न विभागों से बातचीत की जा रही हैं।

रैली की तैयारियों के प्रभारी और प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि दिल्ली मेट्रो से बातचीत की गई है। वह कल रिठाला दिलशाद लाइन पर ‘‘फ्रिक्वेंसी बढाने पर सहमत हो गई है। इस लाइन पर कल हर तीन मिनट के बाद मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध रहेगी।

विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रैली में संभावित भीड़ को देखते हुए मेट्रो रेल ने समूहों में आने जाने के लिए टिकट का भी प्रबंध किया है जिससे कि लोगों को असुविधा न हो। इसके अलावा रैली स्थल तक के लिए फीडर बसों का भी प्रबंध किया गया है।

उन्होंने बताया कि रैली खत्म होने के बाद पांच ट्रेनें लगातार चलाने के लिए भी मेट्रो रेल सहमत हुई है जिससे कि भीड़ को जल्द से जल्द निकाला जा सके।

मुस्लिमों को भी न्योता
नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता मुस्लिमों को भी न्यौता दे रहे हैं। कल विभिन्न मस्जिदों में नमाज के बाद भाजपा कार्यकताओं ने वहां से निकलने वाले मुस्लिमों को रैली में आने का न्योता दिया।


इसके अलावा दिल्ली भाजपा के नेता मौलानाओं से भी संपर्क साध रहे हैं। वहीं भाजपा ने जमात ए उलेमा ए हिंद ने रैली में बीस हजार मुसलमानों के साथ समर्थन देने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed